T20 वर्ल्ड कप के बीच आज बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, देखने को मिलेगा एक ही दिन में ‘2 मैच’ का रोमांच
India Women Vs Bangladesh: पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फाइनल में भारतीय महिला टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी, फिर टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पुरुष टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
टीम इंडिया (Image- Social Media)
T20 World Cup 2026: 22 फरवरी 2026 भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक यादगार और रोमांचक दिन होने वाला है, जिसे ‘सुपर संडे’ भी कहा जा सकता है। इस दिन दो बड़े और दिलचस्प मैच होंगे, जिनमें टीम इंडिया अपने दबदबे को कायम रखने के लिए मैदान पर उतरेगी और महिला क्रिकेट में भी युवा प्रतिभाओं की चमक देखने को मिलेगी। हालांकि, ये दोनों मैच अलग-अलग समय पर होंगे, जिससे फैंस दोनों का पूरा लुत्फ उठा सकेंगे।
टीम इंडिया की सुपर-8 में एंट्री
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड में भारत का अभियान शुरू होने जा रहा है। टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेले जाएगा। भारत ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अजेय रहते हुए सुपर 8 में जगह बनाई है। अब सुपर 8 ग्रुप 1 में यह पहला मैच भारतीय टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। साउथ अफ्रीका भी शानदार फॉर्म में है, और दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहतरीन होगा. सुर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपनी मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ विरोधियों को चुनौती देगी।
महिला क्रिकेट का रोमांचक फाइनल
टी20 वर्ल्ड कप के इस अहम मैच से पहले महिला क्रिकेट में भी एक बड़ा फाइनल देखने को मिलेगा। ACC महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच होगा। यह मैच बैंकॉक के टर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। भारत ए टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए एक मजबूत दावेदार मानी जा रही है। टीम ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां कप्तान राधा यादव ने मैच विनर की भूमिका अदा की थी. वहीं बांग्लादेश ए भी पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची है, और मजबूत चुनौती पेश करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
यह भी पढ़ें- हार्दिक बनाम मिलर से अर्शदीप और डी कॉक तक…ये 5 जंग तय करेंगी नतीजा! अहमदाबाद में आज होगा महामुकाबला
हालांकि दोनों मैच अलग-अलग टूर्नामेंट और स्थानों पर हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह दिन डबल धमाका साबित होगा। दोपहर में महिला टीम का फाइनल और शाम को पुरुष टीम का सुपर 8 में क्लासिक मुकाबला, क्रिकेट फैंस इन दोनों मैचों का भरपूर आनंद लेने के लिए तैयार रहेंगे।
