अभिषेक शर्मा का 2 किलो वजन घटा, केवल दाल-चावल खा रहे…पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? खुद बताया अपना हाल
Abhishek Sharma Share his Fitness Update: अभिषेक शर्मा हाल ही में पेट की समस्या से उबरने के बाद पहली बार टीम के साथी अर्शदीप सिंह के व्लॉग में दिखाई दिए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अभिषेक शर्मा (Image- Social Media)
IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा हाल ही में पेट की समस्या से उबरने के बाद पहली बार टीम के साथी अर्शदीप सिंह के व्लॉग में नजर आए। उन्हें गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ पेट की समस्या के कारण बाहर बैठना पड़ा था।
रिकवरी की दिखी झलक
अर्शदीप के सोशल मीडिया व्लॉग में अभिषेक ने अपनी सेहत, वजन घटने और डाइट को लेकर अपडेट साझा किया। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल सख्त डाइट पर हैं और केवल दाल-चावल का सेवन कर रहे हैं। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनका लगभग 2 किलो वजन कम हो गया।
Update on Abhishek Sharma by Arshdeep Singh, good to know he’s doing good 😄 pic.twitter.com/MbvOzMChmg — 𝗠𝗮𝗻𝗶𝘀𝗵 (@ManishSRH) February 12, 2026
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
पाकिस्तान के खिलाफ खेलना तय नहीं
गंभीर पेट संक्रमण के कारण पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में उनका खेलना अभी अनिश्चित है। जानकारी के अनुसार, वह टूर्नामेंट के शुरुआती मैच से पहले ही अस्वस्थ हो गए थे और नई दिल्ली में एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस और डिहाइड्रेशन के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती रहे। अब उन्हें छुट्टी मिल चुकी है और शुक्रवार को हल्की प्रैक्टिस करते देखा गया, लेकिन टीम प्रबंधन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले RCB फैंस के लिए खुशखबरी, चिन्नास्वामी ही रहेगा बेंगलुरू का होम ग्राउंड
कप्तान और टीम की प्रतिक्रिया
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और एक-दो मैच मिस कर सकते हैं। टीम उनकी लंबी अवधि की फिटनेस को प्राथमिकता दे रही है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें नेट्स में देखकर सकारात्मक संकेत दिए हैं, लेकिन अंतिम फैसला मैच से पहले होने वाले आखिरी अभ्यास सत्र के बाद लिया जाएगा। अगर अभिषेक मैच फिटनेस साबित नहीं कर पाते हैं, तो ओपनिंग में संजू सैमसन और ईशान किशन की जोड़ी खेलने की संभावना है।
