टी20 ट्राई सीरीज का खिताब पाकिस्तान ने किया अपने नाम, श्रीलंका को 6 विकेटों से दी करारी शिकस्त
Pakistan vs Sri Lanka: टी20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। तीन देशों के बीच खेले जा रहे टी20 ट्राई सीरीज का खिताब पाकिस्तान ने जीता।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan vs Sri Lanka, T20I Tri-Series Final: टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस ट्राई सीरीज में पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम शामिल थी। जिसमें पाकिस्तान ने ट्रॉफी अपने नाम किया। फाइनल में श्रीलंका का प्रदर्शन औसतन से ज्यादा खराब रहा।
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए श्रीलंका को 19.1 ओवर में सिर्फ 114 पर समेट दिया। कामिल मिशारा एकमात्र बल्लेबाज रहे जिन्होंने डटकर पाकिस्तानी गेंदबाजों का मुकाबला किया।
कामिल का अर्धशतक
कामिल ने 47 गेंद पर 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेली। कुसल मेंडिस 14 रन बनाकर दूसरे और पाथुम निसांका 11 रन बनाकर तीसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे। बाकी के बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके। पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। अबरार अहमद ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सलमान मिर्जा और साईम अयूब ने 1-1 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान
पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब
यह भी पढ़ें: विराट कोहली-रोहित शर्मा को खेलना होगा विजय हजारे ट्रॉफी, BCCI जल्द ही ले सकता है बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने जीता मुकाबला
जवाब में इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। फरहान ने 22 गेंद पर 23 और सईम अयूब ने 33 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। उसके बाद बाबर आजम ने 34 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। वहीं कप्तान सलमान अली आगा 14 और फखर जमान 3 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान खान 3 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए पवन रत्नाके ने 2, ईशान मलिंगा ने 1 और वानिंदु हसरंगा ने 1 विकेट चटकाए।
टी20I ट्राई-सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान का प्रदर्शन
- हरारे, 2018: ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया
- क्राइस्टचर्च, 2022: न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराया
- शारजाह, 2025: अफ़ग़ानिस्तान को 75 रन से हराया
- रावलपिंडी, 2025: श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
श्रीलंका का साधारण प्रदर्शन
श्रीलंका का पूरे टूर्नामेंट में साधारण प्रदर्शन रहा। अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी हार का सामना करने वाली श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे फाइनल के रोमांचक होने की उम्मीद बढ़ी थी, लेकिन फाइनल में श्रीलंका ने निराशा किया।
