सलमान अली आगा ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Salman Ali Agha Breaks Dravid Record: पाकिस्तान टीम के टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
सलमान अली आगा ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
सलमान अली आगा और द्रविड़ (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salman Ali Agha Creates History: पाकिस्तान के टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने 23 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला खेलते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सलमान अली आगा ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मामले में सलमान अली ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है।

पाकिस्तान और ज़िम्बाब्वे के बीच रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में चल रही T20I ट्राई-सीरीज का चौथा मैच खेला गया। यह मुकाबला सलमान अली आगा का इस साल 54वां इंटरनेशनल मुकाबला था। इससे पहले एक साल में सबसे ज्यादा राहुल द्रविड़ ने 53 मुकाबले खेले थे। उन्होंने यह कारनामा 1999 में किया था। वहीं उनके अलावा पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ ने 2000 में 53 और महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में 53 इंटरनेशनल मैच खेले थे।

कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच

खिलाड़ी देश वर्ष कुल मैच टेस्ट वनडे टी20आई
सलमान अली आगा पाकिस्तान 2025 54 5 17 32
राहुल द्रविड़ भारत 1999 53 10 43
मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान 2000 53 12 41
एमएस धोनी भारत 2007 53 8 37 8

सलमान अली आगा ने इस साल में अब तक 32 टी20 आई मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा 17 वनडे और पांच टेस्ट मुकाबले का हिस्सा रहे हैं। आगा के कप्तानी में पाकिस्तान की टीम एशिया कप का फाइनल हार गई थी। भारत के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।

साल 2025 में सलमान अली आगा का प्रदर्शन

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com