PAK vs USA: पाकिस्तान ने लिया 2 साल पुराना बदला, यूएसए को 32 रनों से रौंदा, वर्ल्ड कप में दर्ज की शानदार जीत
Pakistan vs USA: पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए। जवाब में यूएसए की टीम 158 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पाकिस्तान ने यूएस को 32 रन से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
PAK vs USA, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मुकाबले में पाकिस्तान ने यूएसए को 32 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की, जबकि यूएसए को दूसरी हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए से मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।
फरहान और बाबर ने संभाली पाकिस्तान की पारी
पाकिस्तान की बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 41 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। पूर्व कप्तान बाबर आजम ने भी उपयोगी योगदान देते हुए 32 गेंदों पर 46 रन बनाए और पारी को मजबूती दी। इसके अलावा शादाब खान ने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 12 गेंदों पर 30 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 190 तक पहुंच सका। हालांकि इनके अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।
A near flawless display from the spinners to guide Pakistan to their second victory in #T20WorldCup 2026 👌 📝: https://t.co/og1TjXuRXc pic.twitter.com/VXCY8WQUPu — ICC (@ICC) February 10, 2026
यूएसए की ओर से तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक ने एक बार फिर प्रभावशाली गेंदबाजी की और 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं सौरभ नेत्रवलकर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह को एक-एक विकेट मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
शुभम रंजने का अर्धशतक, फिर भी नहीं मिली जीत
190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम की शुरुआत अच्छी रही। एंड्रीज गॉस और शायन जहांगीर ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। यूएसए के लिए शुभम रंजने ने 30 गेंदों पर 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि शायन जहांगीर 49 रन बनाकर आउट हुए। मिलिंद कुमार ने 29 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। पाकिस्तान की ओर से उस्मान तारिक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम की मुसीबतें बढ़ी, अभिषेक शर्मा हुए बाहर!
दोनों टीमों का पिछला प्रदर्शन
इस मैच से पहले यूएसए ने अपने पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था और एक समय भारतीय टीम को दबाव में भी डाला था। वहीं पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स को कड़े मुकाबले में हराकर जीत दर्ज की थी। इस तरह पाकिस्तान ने लगातार दूसरी जीत के साथ टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
