Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम की मुसीबतें बढ़ी, अभिषेक शर्मा हुए बाहर!

T20 World Cup 2026: भारत-पाक मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा पेट की समस्या के कारण अभ्यास से बाहर रहे। वॉशिंगटन सुंदर लौटे और बुमराह पूरी लय में, टीम प्रबंधन के सामने अहम चयन चुनौती।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 10, 2026 | 10:11 PM

अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Abhishek Sharma Illness: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत कर दी है। भारत का अगला नामीबिया के खिलाफ खेला जाएगा। उसके बाद 15 फरवरी को भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ भिड़ना है। इन मुकाबलों से पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले पेट की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने मंगलवार को टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। उनकी फिटनेस को लेकर फिलहाल संशय बना हुआ है, हालांकि टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर टीम के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

सहायक कोच ने क्या कहा?

भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने अभ्यास सत्र के दौरान मीडिया से बातचीत में अभिषेक की स्थिति पर जानकारी देते हुए कहा, “अभिषेक को पेट से जुड़ी कुछ परेशानी है। वह फिलहाल अभ्यास नहीं कर पाए, लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में वह मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।”

सम्बंधित ख़बरें

भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी

Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!

वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट

IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर

वाशिंगटन सुंदर टीम के साथ जुड़े

अभिषेक की अनुपस्थिति के बीच टीम के लिए राहत की खबर यह रही कि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर टीम से जुड़ गए हैं। टेन डोएशे ने बताया कि वाशिंगटन सोमवार को टीम के साथ जुड़े और मंगलवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। चोट से उबर रहे सुंदर ने सतर्कता के साथ क्षेत्ररक्षण अभ्यास किया और बाद में गेंदबाजी भी की। इस दौरान उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते हुए भी देखा गया, जो उनके रोल और फिटनेस को लेकर अहम संकेत माना जा रहा है।

जसप्रीत बुमराह हुए फिट

इस अभ्यास सत्र में सबसे सकारात्मक संकेत जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर देखने को मिला। करीब 10 दिन तक गेंदबाजी से दूर रहने के बाद बुमराह पूरी लय में नजर आए। उन्होंने पहले हल्की दौड़ लगाई और फिर स्पाइक्स बदलने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव को पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने कप्तान को अपनी रफ्तार और सटीकता से चकमा देते हुए क्लीन बोल्ड भी किया।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: साहिबजादा फरहान के अर्धशतक से पाकिस्तान ने बनाए 190 रन, अमेरिका को मिला बड़ा लक्ष्य

टेन डोएशे ने बुमराह की स्थिति पर कहा, “बुमराह अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनका मूवमेंट अच्छा है और वह पूरी तरह फिट दिख रहे हैं। शुक्रवार को अभ्यास के बाद हम अंतिम टीम का चयन करेंगे।”

Abhishek sharma fitness issue team india t20 world cup 2026 before pakistan match

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2026 | 10:09 PM

Topics:  

  • Abhishek Sharma
  • Cricket News
  • ICC T20 World Cup
  • India vs Pakistan
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.