PAK vs WI: हसन नवाज का डेब्यू धमाका, 5 चौके, 3 छक्कों के साथ दिलाई पाकिस्तान को रोमांचक जीत
Pakistan vs West Indies: मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 49 ओवर में 280 रन बनाए थे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
हसन नवाज (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan vs West Indies: ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पहले वनडे में पाकिस्तान ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से धूल चटाई। पाकिस्तान की इस जीत के हीरो नए खिलाड़ी हसन नवाज रहे। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से वहां मौजूद सभी फैंस का दिल जीत लिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 के साथ बढ़त बना ली है।
मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 49 ओवर में 280 रन बनाए। कैरेबियाई टीम के लिए एविन लुइस पाकिस्तानी गेंदबाजी की जमकर खबर ली। वहीं, कप्तान शाई होप और रॉस्टन चेस ने भी अर्धशतक ठोककर स्कोर को मजबूत किया। मगर पाकिस्तानी गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में कमाल दिखाया और विंडीज की पूरी पलटन को समेट दिया।
मोहम्मद रिजवान ने खेली अर्धशतकीय पारी
पाकिस्तान जब जवाब देने उतरा, तो शुरुआत में ही सैम अय्यूब 5 रन बनाकर सस्ते में निपट गए। फैंस की सांसें अटक गईं, लेकिन बाबर आजम ने 47 रनों की जुझारू पारी खेलकर माहौल बनाया। मोहम्मद रिजवान ने भी 53 रन कूटे और पारी को संभाला। फिर आया असली मसाला, जब हसन नवाज ने बल्ला घुमाया।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान
पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!
हसन नवाज को मिला मैन ऑफ द मैच
मैच का रोमांच चरम पर था। आखिरी 12 गेंदों में 12 रन चाहिए थे। वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ गेंद लेकर आए, लेकिन हसन ने उनके होश उड़ा दिए। एक जोरदार छक्का, फिर एक चौका और देखते ही देखते 7 गेंद बाकी रहते पाकिस्तान ने जीत का डंका बजा दिया। हसन ने 54 गेंदों में नाबाद 63 रन ठोके, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी इस धमाकेदार पारी ने उन्हें मैन ऑफ द मैच का ताज दिलाया। हुसैन तलत ने भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर कमाल किया।
ये भी पढ़ें: नैट सीवर-ब्रंट ने रचा इतिहास, द हंड्रेड में 1000 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर बनीं
हसन से पाकिस्तानी टीम को उम्मीद बढ़ी
हसन नवाज की ये पारी फैंस के लिए किसी जादू से कम नहीं। दबाव में उनकी ठंडे दिमाग वाली बल्लेबाजी ने मध्यक्रम की सारी फिक्र छू-मंतर कर दी। ये जीत सिर्फ सीरीज में बढ़त नहीं, बल्कि एक नए सितारे के उभरने की गवाही है। अब सबकी निगाहें बाकी दो वनडे पर टिकी हैं, जहां हसन से और धमाल की उम्मीद है।
