AFG को राशिद की धुआंधार पारी भी न बचा सकी, पाकिस्तान ने पड़ोसी को किया चारों खाने चित
Pakistan vs Afghanistan Tri Series: ट्रॉई सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 39 रन से शिकस्त दी। वहीं, अफनिस्तान के कप्तान राशिद की तूफानी पारी भी उनकी टीम न दिला सकी।
- Written By: संजय बिष्ट
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
PAK vs AFG: एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच ट्रॉई सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। पहले मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। ये ही कारण रहा कि वो मुकाबला भी अपने नाम करने में कामयाब हो पाई। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 39 रन से धूल चटाई।
अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की जीत में उसके दो खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। एक तरफ कप्तान सलमान अली आगा ने शानदार बल्लेबाजी कर अर्धशतक पूरा किया। दूसरी तरफ गेंदबाजी में हारिस रऊफ ने चार विकेट अपने नाम किए। कुल मिलाकर ये दोनों खिलाड़ी ही पाकिस्तान की जीत के असली हीरो साबित हुए। वहीं, अफगान कप्तान राशिद खान की विस्फोटक पारी उनकी टीम को जीत न दिला सकी।
राशिद खान की तूफानी पारी गई बेकार
मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने 183 रन का टारगेट रखा। इस टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम महज 143 रन बना सकी। हालांकि कप्तान राशिद खान ने अपनी टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वो ऐसा करने में कामयाब न हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रग्स का हड़कंप: T20 WC में नशा करके खेला प्लेयर? 6 महीने के लिए बैन की लटकी तलवार
पाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
Mohammad Rizwan की नजरें टी20 इंटरनेशनल में वापसी पर, 2024 के अंत से पाकिस्तान टीम से बाहर
राशिद खान ने ठुकराया भारत की नागरिकता का ऑफर…BCCI ने कही थी टीम इंडिया में शामिल होने की बात, बड़ा खुलासा
कप्तान राशिद खान ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 243.75 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ 39 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में पांच चोके व एक छक्का शामिल रहा। इसके अलावा रहमामनुल्लाह गुरबाज ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा खास प्रदर्शन न कर सका। जिस कारण अफगानिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
सलमान अली आगा की फिफ्टी
अफगानिस्तान टीम के सामने पाकिस्तान के 180+ स्कोर खड़ा करने में उनके कप्तान सलमान अली आगा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो टीम के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। इस दौरान उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए। उनकी इस पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने 21 रन की ठोकी पारी खेली। वहीं, सलामी बल्लेबाज शाहिबजादा फरहान ने भी 21 रन की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी पर बरसे युवा बल्लेबाज, बनाया ‘शर्मनाक सेंचुरी’ का रिकॉर्ड
हारिस राऊफ के झटके चार विकेट
सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इस दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 3.5 ओवर में चार अफगानी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज व सुफियान मुकीम ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
