विराट कोहली भी पीछे छूटे, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप की रेस में जलवा, इस नंबर पर किया कब्जा
IPL 2026: आईपीएल 2026 में हर मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस बदल रही है। लखनऊ और राजस्थान मुकाबले के बाद भी बड़ा फेरबदल हुआ, जहां वैभव सूर्यवंशी इस रेस को और रोमांचक बना रहे हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस बेहद रोमांचक हो गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भले ही सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए हों, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रन चार्ट में बड़ा बदलाव कर दिया है। इस सीजन युवा बल्लेबाज लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और कई बड़े नामों को पीछे छोड़ चुके हैं।
अभिषेक शर्मा का दबदबा कायम
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 53.83 की शानदार औसत से 323 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 215.33 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है। इस दौरान उन्होंने एक शानदार शतक भी जड़ा है और लगातार टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है।
हेनरिक क्लासेन दूसरे स्थान पर
अभिषेक के साथी खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन भी पीछे नहीं हैं। क्लासेन ने 7 मैचों में 53.33 की औसत से 320 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 153.11 का रहा है। मध्यक्रम में उनकी स्थिरता और तेज रन बनाने की क्षमता ने सनराइजर्स को कई मैचों में मजबूत स्थिति दिलाई है। वह लगातार टॉप-2 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी इस रेस में मजबूती से बने हुए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 53 की औसत से 265 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 151.43 रहा है। चोट के कारण एक मैच मिस करने के बावजूद गिल ने अपनी लय बनाए रखी है और टीम के लिए अहम योगदान दिया है।
वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली की स्थिति
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने 7 मैचों में 36.29 की औसत से 254 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 220.87 का है, जो उन्हें सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल करता है। वह अब ऑरेंज कैप रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 247 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं, उनका औसत 49.40 और स्ट्राइक रेट 157.32 का है।
ये भी पढ़ें: CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी को टीम में किया शामिल, मुंबई इंडियंस के लिए कर चुका है कमाल
ऑरेंज कैप की रेस में इस समय जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर सनराइजर्स के बल्लेबाजों का दबदबा कायम है, वहीं युवा वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी बड़े नामों को चुनौती दे रहे हैं। कोहली और गिल जैसे दिग्गज भी इस रेस में बने हुए हैं, जिससे आगे के मुकाबले और भी रोमांचक होने वाले हैं।
