T20 WC 2026: सूर्या एंड कंपनी के पास है इतिहास रचने का मौका, श्रीलंका के बाद भारत बन सकती है ऐसी टीम
Indian Cricket Team: अगर भारत ने आज इंग्लैंड को हराया, तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी होस्ट नेशन बनेगी। टी20 विश्व कप में ऐसा अब तक सिर्फ एक बार हुआ है।
- Written By: संजय बिष्ट
फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
India vs England T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final: भारत और इंग्लैंड के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल जीतकर न्यूजीलैंड की टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है। अब सभी की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं, क्योंकि इसी मैच से तय होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में दूसरी टीम कौन होगी। इस अहम मैच में भारतीय टीम के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका भी है। अगर टीम इंडिया इंग्लैंड को हराने में सफल रहती है तो वह टी20 विश्व कप के इतिहास में एक ऐसा कारनामा कर सकती है, जो अब तक बहुत कम टीमों ने किया है।
केवल एक बार होस्ट देश पहुंचा है फाइनल
टी20 विश्व कप के इतिहास पर नजर डालें तो अब तक सिर्फ एक ही बार ऐसा हुआ है जब मेजबान देश इस टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचा हो। साल 2007 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में मेजबान टीमों को अक्सर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल सकी है।
साल 2012 में श्रीलंका ने टी20 विश्व कप की मेजबानी की थी और उस दौरान श्रीलंकाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि खिताबी मुकाबले में उसका सामना वेस्टइंडीज से हुआ, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा। उस मैच में श्रीलंका खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन अंतिम मुकाबले में टीम का सपना अधूरा रह गया। यही एकमात्र मौका रहा है जब किसी मेजबान देश ने टी20 विश्व कप का फाइनल खेला हो।
सम्बंधित ख़बरें
ODI क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा! बांग्लादेश के आगे पस्त हुई यह टीम, सालों का इंतजार हुआ खत्म
श्रेयस अय्यर की वापसी का मास्टरप्लान! दिग्गज खिलाड़ी ने बताया टीम इंडिया में एंट्री का गजब फॉर्मूला
Varun Chakravarthy ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले स्पिनर बने
IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा प्लान, दो टी20 टीमों के लिए 35 खिलाड़ियों का होगा चयन; अय्यर बनेंगे कप्तान
टीम इंडिया के पास इतिहास दोहराने का मौका
अब भारत के पास उसी इतिहास को दोहराने का बेहतरीन अवसर है। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देने में कामयाब रहती है तो वह टी20 विश्व कप के इतिहास में फाइनल खेलने वाली दूसरी मेजबान टीम बन जाएगी। हालांकि यह राह आसान नहीं होने वाली, क्योंकि इंग्लैंड की टीम भी मजबूत मानी जाती है और बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती है। ऐसे में भारतीय टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।
पहली बार खिताब जीत सकता है मेजबान देश
टी20 विश्व कप के इतिहास में अभी तक ऐसा कभी नहीं हुआ है कि किसी मेजबान देश ने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता हो। अगर भारत फाइनल में पहुंचकर न्यूजीलैंड को भी हराने में सफल रहता है तो वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी।
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने नए कप्तान का किया ऐलान, राशिद खान की जगह अब ये धाकड़ खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान
इसके अलावा भारत के पास लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने का भी मौका होगा। अभी तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में कोई भी टीम बैक टू बैक खिताब जीतने में सफल नहीं रही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं और अपने पहले ही टूर्नामेंट में टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचा चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम यहां से आगे इतिहास रच पाती है या नहीं।
