Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs AFG Test: एकमात्र टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, मानव सुथार ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 06, 2026 | 10:43 AM

हशमतुल्लाह शाहिदी और शुभमन गिल (फोटो- BCCI)

Follow Us
Follow Us:

IND vs AFG 1st Test Toss Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज यानी शनिवार 6 जून से एकमात्र टेस्ट मुकाबला मुल्लांपुर में शुरू हो गया है। इस दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू हुआ और दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है।

मानव सुथार को मिला डेब्यू का मौका

इस मैच में युवा स्पिनर मानव सुथार ने भारतीय टेस्ट टीम के लिए डेब्यू किया। गौरतलब है कि टीम मैनेजमेंट ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले के लिए कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम देते हुए युवा प्रतिभाओं को मौका देने का फैसला किया था। अगर मानव सुथार की बात करें तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। जिसका नतीजा ये रहा कि वो भारत की नेशनल टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

The smile says it all ☺️🧢 Congratulations to debutant Manav Suthar as he receives his #TeamIndia Test cap from Kuldeep Yadav 🙌 Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/YRa3nUnYIY — BCCI (@BCCI) June 6, 2026

सम्बंधित ख़बरें

क्रिकेट जगत में बजा जो रूट का डंका, टेस्ट मैच में पूरा किया पारियों का ‘तीसरा शतक’, इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास

श्रीलंका पहुंचते ही वैभव सूर्यवंशी को आया गुस्सा, फैन की हरकत पर हाथ जोड़कर दूर रहने का किया इशारा- VIDEO

मौजूदा वक्त में BCCI की सबसे बड़ी परेशानी, Team India में किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी? टेंशन में ये प्लेयर!

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह

WTC का हिस्सा नहीं है यह मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा नहीं है। ऐसे में टीम इंडिया इसे आगामी चुनौतियों की तैयारी के तौर पर देख रही है। भारत को जल्द ही श्रीलंका का दौरा करना है, जहां स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इस मुकाबले के लिए जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का शानदार अवसर है। घरेलू क्रिकेट में एक सीजन में 69 विकेट लेने वाले हर्ष दुबे भी चर्चा में हैं और भारतीय स्पिन आक्रमण को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के साथ युवा स्पिनरों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में बजा जो रूट का डंका, टेस्ट मैच में पूरा किया पारियों का ‘तीसरा शतक’, इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास

भारत और अफगानिस्तान दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय क्रिकेट टीम: KL राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेट कीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटे, ज़ियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।

Ind vs afg teat match toss update manav suthar debut for indian test team

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 09:42 AM

Topics:  

  • Afghanistan Cricket Team
  • Cricket News
  • India vs Afghanistan
  • Indian Cricket Team
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.