Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड

Ricky Ponting Record Broken: ऑस्ट्रेलिया के 19 वर्षीय ओलिवर पीक ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू कर इतिहास रच दिया। वह रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ ऑस्ट्रेलिया के सबसे युवा स्पेशलिस्ट बल्लेबाज बने।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 30, 2026 | 07:33 PM

ओलिवर पीक (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Oliver Peake ODI Debut: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने एक बार फिर युवा प्रतिभाओं पर भरोसा जताते हुए भविष्य की ओर बड़ा कदम बढ़ाया है। पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में 19 वर्षीय बल्लेबाज ओलिवर पीक को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला। इस डेब्यू के साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।

रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड छोड़ा पीछे

ओलिवर पीक ने 19 साल और 261 दिन की उम्र में वनडे क्रिकेट में कदम रखा। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे डेब्यू करने वाले सबसे युवा स्पेशलिस्ट बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 20 साल और 58 दिन की उम्र में अपना वनडे डेब्यू किया था। पीक अब ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे खेलने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन चुके हैं।

कप्तान इंग्लिस ने की युवा बल्लेबाज की तारीफ

मैच से पहले कार्यवाहक कप्तान जोश इंग्लिस ने ओलिवर पीक और तेज गेंदबाज बिली स्टैनलेक के अंतिम एकादश में शामिल होने की पुष्टि की थी। युवा बल्लेबाज को लेकर इंग्लिस ने कहा, “पीक के लिए यह बेहद रोमांचक पल है। पिछले कुछ वर्षों में उसने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह इस मौके का पूरी तरह हकदार है। टीम के साथ जुड़ने के बाद उसने सभी को प्रभावित किया है।”

सम्बंधित ख़बरें

IPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’

RCB vs GT: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी

कौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास

Perhaps the busiest 18 months in Australian cricket history begins TONIGHT! #PAKvAUS ultimate guide: https://t.co/OY0RWxh6QC pic.twitter.com/5WugSQqw3O — cricket.com.au (@cricketcomau) May 30, 2026

जूनियर स्तर पर पहले ही दिखा चुके हैं दम

विक्टोरिया से आने वाले ओलिवर पीक को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। वह ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की कप्तानी कर चुके हैं और अंडर-19 विश्व कप में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। इसके अलावा शेफील्ड शील्ड और बिग बैश लीग में भी उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

हालांकि उनके घरेलू क्रिकेट के आंकड़े अभी बहुत बड़े नहीं हैं, लेकिन चयनकर्ताओं का मानना है कि उनकी सबसे बड़ी ताकत दबाव की परिस्थितियों में शांत रहकर खेलना और मैच की जरूरत के अनुसार बल्लेबाजी करना है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेली थी यादगार पारी

इस साल अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया गया उनका शानदार शतक काफी चर्चा में रहा था। भले ही ऑस्ट्रेलिया वह मुकाबला जीत नहीं पाया, लेकिन पीक ने अपनी बल्लेबाजी से यह साबित कर दिया था कि उनमें बड़े मंच पर सफल होने की क्षमता मौजूद है।

ये भी पढ़ें: Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू

पाकिस्तान दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम कई प्रमुख खिलाड़ियों के बिना उतरी है। पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी चोट या अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी को लेकर जोश इंग्लिस ने कहा, “अपने कप्तान को खोना निश्चित तौर पर निराशाजनक है। मिच टीम के बेहद अहम खिलाड़ी हैं और उनका नहीं होना हमारे लिए बड़ा झटका है।”

Oliver peake australia youngest specialist batsman odi debut breaks ricky ponting record pakistan series

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 07:33 PM

Topics:  

  • Australia Cricket Team
  • Cricket Record
  • Pakistan Cricket Team
  • Ricky Ponting

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.