बांग्लादेश ने किया विराट-रोहित के फैंस को निराश! सीरीज पर सामने आया बड़ा अपडेट
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे और टी20 मुकाबलों की सीरीज अगस्त में खेली जानी थी, लेकिन बांग्लादेश की तरफ से सीरीज को लेकर एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसे देखकर लगता है कि इसमें देरी हो सकती है।
- Written By: संजय बिष्ट
रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
ढाका: लंबे समय के बाद अपने पसंदीदा और दिग्गज प्लेयर्स को मैदान पर देखने की आस संजोये बैठे क्रिकेट फैंस की उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि भारतीय टीम की आगामी सीरीज को लेकर एक ऐसी ख़बर सामने आई है जो रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस को परेशान करने वाली है।
दरअसल, विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। टी-20 को उन्होंने विश्वकप में मिली जीत के बाद ही अलविदा कह दिया था। ऐसे में हिटमैन और किंग के फैंस भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का बेसब्री से इंतजार था लेकिन अब किसी वजह से इस पर अड़ंगा लगता हुआ दिखाई दे रहा है।
लंबा होने वाला है ‘रो-को’ फैंस का इंतजार
इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया को अगस्त महीने में बांग्लादेश का दौरा करना है। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों की इस सीरीज में खेलने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन फैंस के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है, क्योंकि उनको इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण
यदि टीम इंडिया बांग्लादेश का दौरा करती है, तो फिर से ये दोनों क्रिकेट के मैदान पर दिख सकते हैं। बांग्लादेश दौरे में टीम इंडिया को कुल 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है। अब बांग्लादेश सीरीज के लिए नया अपडेट सामने आ रहा है। जिसके मुताबिक ‘रो-को’ के फैंस को इंतजार और बढ़ने वाला है।
क्या बोला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड?
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम की तरफ से बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि “BCCI के साथ हमारी पॉजिटिव चर्चा चल रही है। यह अगस्त या सितंबर जैसा नहीं है हम इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं कि हम सीरीज कैसे आयोजित कर सकते हैं। हम अभी इसकी मेजबानी नहीं कर सकते हैं, तो हम इसे किसी अन्य संभावित समय पर आयोजित करेंगे।”
2014 में खेली गई थी आखिरी वनडे सीरीज
बता दें कि आईसीसी फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम के तहत भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 17 अगस्त से होनी थी। अब इस पर देरी होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2014 में आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ कोई वनडे सीरीज खेली थी।
वैभव सूर्यवंशी की धांसू पारी गई बेकार, रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराया
भारतीय टीम इस वक्त शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लैंड दौर पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा चुका है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को पांच विकेट से शिकस्त दी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाना है।
