RCB के गेंदबाज ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ ठोका मुकदमा, IPL 2026 खेलने के लिए पहुंचा कोर्ट
RCB IPL 2026: आरसीबी के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को आईपीएल 2026 में खेलने के लिए श्रीलंकाई बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बोर्ड के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026 Nuwan Thushara: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने लीग में खेलने के लिए अदालत का रुख किया है। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिससे यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।
अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद
दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नुवान तुषारा को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने से इनकार कर दिया था। बोर्ड का कहना है कि वह फिटनेस परीक्षण में सफल नहीं हो पाए, इसी वजह से उन्हें अनुमति नहीं दी गई। बिना इस प्रमाण पत्र के कोई भी विदेशी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा नहीं ले सकता, इसलिए तुषारा के सामने मुश्किल खड़ी हो गई।
अदालत पहुंचा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तुषारा ने बोर्ड के इस फैसले को चुनौती देते हुए कोलंबो जिला अदालत में याचिका दायर की है। उन्होंने अदालत से मांग की है कि श्रीलंका क्रिकेट को उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश दिया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को तय की गई है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी का फैसला
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि नुवान तुषारा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बनाना चाहते हैं। उनका बोर्ड के साथ अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो चुका है और वह इसे आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जब वह अपने देश के लिए खेलना नहीं चाहते, तो फिर उनके फिटनेस परीक्षण के आधार पर रोक लगाना उचित नहीं है।
फिटनेस को लेकर तुषारा का तर्क
तुषारा का कहना है कि उनकी फिटनेस पहले भी इसी स्तर की रही है और तब उन्हें खेलने से कभी नहीं रोका गया। ऐसे में अचानक अनापत्ति प्रमाण पत्र रोकना उनके लिए समझ से परे है। उन्होंने इस फैसले को अनुचित बताते हुए अदालत से न्याय की गुहार लगाई है।
इंडियन प्रीमियर लीग में प्रदर्शन
नुवान तुषारा को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। वह पिछले सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा रहे, हालांकि उन्हें केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला। इससे पहले वह मुंबई की टीम के साथ भी जुड़े रहे थे।
ये भी पढ़ें: क्या CSK की सेना के खिलाफ मैदान में उतरेंगे PBSK के कप्तान? श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म
अगर उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक इस लीग में 8 मैच खेले हैं और 8 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं कुल टी20 मुकाबलों में उनके नाम 137 मैचों में 174 विकेट दर्ज हैं। अब देखना होगा कि अदालत का फैसला उनके पक्ष में आता है या नहीं और क्या वह इस सत्र में खेलते हुए नजर आएंगे।
