ICC ने साउथ अफ्रीका की गेंदबाज म्लाबा को लगाई फटकार, भारत के खिलाफ ऐसी हरकत करने पर मिली सजा
Nonkululeko Mlaba Punished by ICC: आईसीसी ने साउथ अफ्रीकी स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को फटकार लगाई है। हरलीन देओल को आउट करने के बाद म्लाबा ने गुडवाय का इशारा किया था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
म्लाबा (फोटो-सोशल मीडिया)
Nonkululeko Mlaba Punished by ICC: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीकी स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को आईसीसी ने फटकार लगाई है। गुरुवार को विशाखापत्तनम में खेले गए महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी।
यह घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई, जब म्लाबा ने हरलीन देओल को आउट किया। विकेट लेने के बाद, जब भारतीय बल्लेबाज मैदान से बाहर जा रही थीं, तो म्लाबा ने उन्हें ‘गुडबाय’ का इशारा किया। बाएं हाथ की 24 वर्षीय स्पिनर को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते पाया गया, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक भाषा, व्यवहार, हावभाव या आक्रामक प्रतिक्रिया से संबंधित है।
म्लाबा को डिमेरिट अंक भी मिला
इस स्पिनर को आधिकारिक फटकार लगाई गई और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया। यह 24 महीने की अवधि में म्लाबा का पहला अपराध है। आईसीसी के अनुसार, लेवल 1 के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार, अधिकतम मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और मामले की गंभीरता के आधार पर एक या दो डिमेरिट अंक हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
आईसीसी ने बयान में कहा, “म्लाबा ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने मैच रेफरी की ओर से प्रस्तावित दंड को स्वीकारा है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं थी।”
नादिन डि क्लर्क की पारी से हारा भारत
भारत ने मौजूदा विश्व कप में अब तक अपने तीनों मैच में शुरुआती पांच से छह विकेट जल्दी गंवाए हैं और निचले क्रम की बल्लेबाजों की बदौलत ही टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर पाई है। भारत के 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नादिन डि क्लर्क ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 54 गेंद में आठ चौकों और पांच छक्कों से नाबाद 84 रन बनाने के अलावा क्लोई ट्रायऑन (49) के साथ सातवें विकेट के लिए 69 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका को 48.5 ओवर में सात विकेट पर 252 रन के स्कोर तक पहुंचाकर जीत दिलाई।
यह भी पढ़ें: महिला वर्ल्ड कप में भारत को मिली पहली हार, ऋचा घोष पर भारी पड़ी नादिन डी क्लर्क की पारी
इससे पहले बाएं हाथ की स्पिनरों ट्रायऑन (32 रन पर तीन विकेट) और नोनकुलुलेको म्लाबा (46 रन पर दो विकेट) ने भारत का स्कोर छह विकेट पर 102 रन कर दिया था लेकिन ऋचा घोष (94 रन, 77 गेंद, 11 चौके, चार छक्के) और स्नेह राणा (33 रन, 24 गेंद, छह चौके) ने आठवें विकेट के लिए 53 गेंद में 88 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की जिससे मेजबान टीम 251 रन तक पहुंचने में सफल रही। भारत ने अंतिम नौ ओवर में 97 रन जुटाए। (एजेंसी इनपुट के साथ)
