T20 WC 2026 में अब भारत के लिए आर या पार की जंग, टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या है समीकरण?
T20 World Cup 2026: सुपर आठ में वेस्टइंडीज की बड़ी जीत से भारत पर दबाव बढ़ा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपने दोनों बचे मैच जीतने होंगे, वरना राह लगभग बंद हो जाएगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
India qualification Scenario, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में मुकाबले रोमांचक मोड़ पर पहुंच गए हैं। सोमवार को वेस्टइंडीज ने अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर बड़ा संदेश दे दिया। इस जीत का सीधा असर भारतीय टीम पर पड़ा है, क्योंकि भारत अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 76 रन से हार चुका है। अब समूह की शीर्ष दो टीमों को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी, जिससे भारत के सामने चुनौती और कठिन हो गई है।
भारत के लिए क्या है समीकरण?
भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने दोनों बचे मैच हर हाल में जीतने होंगे। यदि भारतीय टीम वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हरा देती है, तो उसके चार अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में अगर दक्षिण अफ्रीका भी अपने शेष दोनों मुकाबले जीत लेता है, तो भारत और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।
South Africa win by 76 runs in Ahmedabad. #TeamIndia set their sights on a turnaround in the next game. Scorecard ▶️ https://t.co/ZE8J4fF18z#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/xBIBwjEEmF — BCCI (@BCCI) February 22, 2026
लेकिन यदि भारत अपने दोनों मैच जीतता है और दक्षिण अफ्रीका एक मुकाबला हार जाता है, तो तीन टीमें चार अंकों पर बराबरी पर आ सकती हैं। उस स्थिति में फैसला शुद्ध रन दर के आधार पर होगा। वहीं अगर दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों शेष मैच हार जाए और भारत दोनों जीत ले, तो भारत और वेस्टइंडीज अंतिम चार में पहुंच सकते हैं। हालांकि यदि भारत केवल एक मैच जीत पाता है, तो सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी, चाहे अन्य परिणाम उसके पक्ष में ही क्यों न हों।
सम्बंधित ख़बरें
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
BCCI का बड़ा ऐलान: दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया A, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
आगे की चुनौतियां भी आसान नहीं
भारतीय टीम को 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरना है, जबकि 1 मार्च को उसका सामना वेस्टइंडीज से होगा। वेस्टइंडीज इस समय शानदार लय में है। उसने अब तक खेले अपने सभी पांच मुकाबले जीते हैं। टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे भारत के लिए राह आसान नहीं होगी। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका भारत को हराकर आत्मविश्वास से भरा हुआ है। उसे अब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से भिड़ना है। यदि वह दोनों मुकाबले जीत लेता है, तो उसका सेमीफाइनल में स्थान लगभग सुनिश्चित हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: डिएंड्रा डॉटिन ने रचा इतिहास, ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला खिलाड़ी बनीं
सुपर-8 की स्थिति
सुपर आठ में कुल दो समूह बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक में चार चार टीमें हैं। हर टीम अपने समूह की अन्य तीन टीमों से मुकाबला करती है। इस तरह एक समूह में छह और दोनों समूह मिलाकर कुल 12 मैच खेले जाने हैं। अब तक चार मुकाबले पूरे हो चुके हैं। दोनों समूहों की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े मैदान में होगा। इन दोनों मैचों की विजेता टीमें 8 मार्च को खिताबी मुकाबले में आमने सामने होंगी।
