- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Women Using Csk Academy In India To Prepare For Odi World Cup
वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए न्यूजीलैंड ने खेला मास्टर स्ट्रोक, CSK कैंप में शुरू कर दी प्रैक्टिस
New Zealand Women Team in India: न्यूजीलैंड की महिला टीम वर्ल्ड कप 2025 की तैयारी के लिए अभी से जुट गई है। टीम की 10 खिलाड़ी भारत पहुंचकर अभ्यास कर रही है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

न्यूजीलैंड महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand Women Team in India: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अब कुछ समय ही रह गया है। यह टूर्नामेंट अक्टूबर से भारत और श्रीलंका में खेली जाएगी। अब इस टूर्नामेंट में दो महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी टीमों ने महिला वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
न्यूजीलैंड की महिला टीम ने भी वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है। न्यूजीलैंड की टीम ने वर्ल्ड कप जीतने के लिए एक अलग तरकीब निकाला है। न्यूजीलैंड की कई प्रमुख खिलाड़ी वर्ल्ड कप की तैयारी करने के लिए भारत पहुंच गई है। भारत के चेन्नई स्थित चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में न्यूजीलैंड की महिला टीम तैयारी कर रही है।
न्यूजीलैंड की 10 खिलाड़ी भारत में कर रही अभ्यास
न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के 10 खिलाड़ियों की एक टीम भारत पहुंची है। न्यूजीलैंड की टीम चेन्नई सुपर किंग्स एकेडमी में दो सप्ताह का अभ्यास कैंप में भाग ले रही है। इस कैंप का नेतृत्व मुख्य कोच बेन सॉयर और सहायक कोच क्रेग मैकमिलन कर रहे हैं। मौजूदा महिला टी-20 विश्व कप विजेता न्यूजीलैंड की टीम 30 सितंबर से शुरू होने वाले महिला वनडे विश्व कप में जीत हासिल कर दोहरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
IPL के बीच न्यूजीलैंड का बड़ा ऐलान, WC 2026 के लिए चुनी टीम, इन 3 दिग्गजों का होगा आखिरी इंटरनेशनल टूर्नामेंट
इंडिया-न्यूजीलैंड FTA: रोजगार के अवसरों और निवेश का नया अध्याय, जानें समझौते की 5 बड़ी बातें
BAN vs NZ Highlights: बांग्लादेश का धमाकेदार आगाज, पहले टी20 में न्यूजीलैंड को दी करारी मात
ये खिलाड़ी अभ्यास कैंप में ले रही हिस्सा
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जेस केर, युवा सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर, ऑलराउंडर ब्रुक हॉलिडे, इजी शार्प, फ्लोरा डेवोनशर और एम्मा मैकलियोड जैसी उभरती प्रतिभाएं भी इस प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रही हैं। कोच सॉयर ने बताया कि टीम ने भारत में अभ्यास शिविर आयोजित करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि न्यूजीलैंड में इस समय सर्दी का मौसम है और वहां क्रिकेट खेलना संभव नहीं है।
यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली ने रोहित और विराट पर जताया भरोसा, जब तक फॉर्म में हैं तब तक खेलते रहें वनडे
ठंड के कारण न्यूजीलैंड में क्रिकेट गतिविधियां बंद
उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बताया कि न्यूजीलैंड में अभी सर्दी के कारण क्रिकेट गतिविधियां बंद हैं, जबकि विश्व कप की शुरुआत में दो महीने से भी कम समय बचा है। मुझे विश्वास है कि यहां की परिस्थितियों के अनुकूल अभ्यास से खिलाड़ी विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, टीम उपमहाद्वीप के मौसम के अनुसार फिटनेस बनाए रखने के लिए आहार विशेषज्ञों की मदद भी ले रही है।
सॉयर ने कहा कि पिछले पांच दिनों में हमने कड़ी मेहनत की है और यहां की परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहे हैं।न्यूजीलैंड की महिला टीम 1 अक्टूबर को इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।
New zealand women using csk academy in india to prepare for odi world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मोबाइल की लास्ट लोकेशन से मिला घटनास्थल, अंबेनली की 800 फीट गहरी खाई में मुश्किल भरा रेस्क्यू ऑपरेशन
May 25, 2026 | 01:21 PMदमोह के बड़ा बाजार में लगी भीषण आग, 3 दुकानें जलकर खाक, दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
May 25, 2026 | 01:16 PMमहाराष्ट्र में खेती के सीजन के बीच डीजल की भारी किल्लत, परभणी में कालाबाजारी का आरोप; भड़के किसान
May 25, 2026 | 01:14 PMमहाराष्ट्र में तंबाकू नियंत्रण कानून होगा और सख्त, तहसील समितियों को मिलेगा फंड
May 25, 2026 | 01:14 PMRoad Accidents Statistics: गोंदिया में चार महीने में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत से बढ़ी चिंता
May 25, 2026 | 01:13 PMपेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर फूटा लोगों का गुस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स
May 25, 2026 | 01:05 PMMotorola के धमाकेदार फोन की सेल हुई शुरू, मिलेगा 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाले 5G फोन का वादा
May 25, 2026 | 01:05 PMवीडियो गैलरी

बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM














