IND vs NZ: टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान ने दिया खास मैसेज, कहा- टी20 में भी ये खिलाड़ी…
Mitchell Santner: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होगी। इस टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के कप्तान सेंटनर चाहते हैं कि डेरिल मिचेल वनडे जैसा परफॉर्म करें।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
डेरिल मिचेल (फोटो-सोशल मीडिया)
Mitchell Santner Message To Daryl Mitchell: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब 21 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को पहली बार भारत में 2-1 से सीरीज जितवा दी। अब डेरिल मिचेल की नजरें टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने पर है।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने मंगलवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि डेरिल मिचेल वनडे की अपनी शानदार फार्म को भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच मैच की टी20 श्रृंखला में भी बरकरार रखेंगे। मिचेल ने भारत के खिलाफ खेले गए तीन वनडे मैचों में 84, नाबाद 131 और 137 रन बनाकर न्यूजीलैंड की श्रृंखला में 2-1 से जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डेरिल मिचेल टी20 सीरीज में करेंगे बेहतरीन प्रदर्शन
सेंटनर ने पहले टी20 मैच की पूर्व संध्या पर अपने सीनियर बल्लेबाज के बारे में कहा कि डेरिल मिचेल को शुरू में स्पिन के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा। लेकिन उसने अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की और अब आप उसकी मेहनत का परिणाम देख सकते हैं। बाएं हाथ के स्पिनर सेंटनर ने कहा, ‘‘वह स्पिन अच्छी तरह खेल रहा है। वनडे में वह बीच के ओवरों में खेल को नियंत्रित कर सकता है। उम्मीद है कि वह टी20 मैचों में भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
Bangladesh को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भी लगा झटका, ICC ने पूरी टीम पर लगाया जुर्माना
BAN vs NZ: नाहिद की घातक गेंदबाजी, शांतो-तंजीम की फिफ्टी; बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
BAN vs NZ: नाहिद राणा के पंजे से न्यूजीलैंड ढेर, बांग्लादेश को मिला 199 रनों का टारगेट
BAN vs NZ: ब्लेयर टिकनर के ‘चौके’ से जीता न्यूजीलैंड, बांग्लादेश को पहले वनडे में 26 रनों से हराया
टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी का मौका
सेंटनर ने टी20 विश्व कप से पहले भारत में खेलने के महत्व पर भी जोर दिया और इस दौरे को अपनी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण करार दिया। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाला विश्व कप सात फरवरी से शुरू होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यहां खेलना बहुत पसंद है। हमारे लिए यह बेहद मायने रखता है कि हमें टी20 विश्व कप से पहले भारतीय परिस्थितियों में एक मजबूत टीम का सामना करने का मौका मिल रहा है।”
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने टी20 सीरीज से पहले किया बड़ा खुलासा, कहा- टी20 वर्ल्ड कप के लिए…
भारत के खिलाफ मिचेल का हालिया वनडे रिकॉर्ड सैंटनर की उम्मीदों को स्पष्ट करता है। मिचेल ने पिछले कुछ वर्षों में भारत के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और विभिन्न परिस्थितियों में बड़ी पारियां खेली हैंं। स्पिन को अच्छी तरह से खेलने और बीच के ओवरों में खेल पर नियंत्रण बनाए रखने के कारण वह न्यूजीलैंड के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज बन गए हैं। टी20 विश्व कप के करीब होने के कारण सैंटनर को उम्मीद है कि मिचेल टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भी उसी स्पष्टता और संयम को बनाए रखेंगे, जिसमें भारत का स्पिन-प्रधान आक्रमण कीवी बल्लेबाजों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकता है।
