-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Batter Kane Williamson Will Miss 1st Test Against India In Bengaluru
भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, केन विलियमसन नहीं ये दिग्गज संभालेंगे कमान
- Written By: प्रिया जैस
भारत फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहा है। इसके तुरंत बाद 16 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेले जाएगे। इस आगामी सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है लेकिन, उसमें एक बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

केन विलियमसन (सौजन्य-एक्स)
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश की टी 20 सीरीज के तुरंत बाद भारत को न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये टेस्ट सीरीज 16 अक्टूबर से खेली जाएगी। इस टेस्ट सीरीज से पहले ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर केन विलियमसन भारत के खिलाफ बेंगलुरु में होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर रहेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि विलियमसन हाल ही में संपन्न श्रीलंका सीरीज में कमर में खिंचाव से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं।
चोट के कारण बाहर
34 वर्षीय विलियमसन की चोट भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कीवी टीम के लिए बड़ा झटका होगी। विलियमसन को गॉल में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान कमर में तकलीफ हुई थी। इसके बाद, उन्हें भारत के लिए उड़ान भरने से पहले घर पर आराम करने की अवधि बढ़ाना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
नवभारत विशेष: वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की बादशाहत बरकरार
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने
यह भी पढ़ें- IND vs BAN: टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आज टीमें होंगी आमने-सामने, जानें कब और कहां देखें लाइव
कीवी टीम ने विलियमसन की जगह भारत के आगामी दौरे के लिए मार्क चैपमैन को टीम में शामिल किया है। श्रीलंका में 2-0 की हार के बाद टिम साउथी ने कप्तानी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद अब टॉम लैथम भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कीवी टीम की कमान संभालेंगे।
पहले मुकाबले में बाहर
न्यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्स को उम्मीद है कि विलियमसन आगामी टेस्ट सीरीज के आखिरी चरण तक टीम में वापसी कर लेंगे।
Kane Williamson departure to India will be delayed and he is likely to miss the 1st test in Bengaluru due to a groin strain he suffered recently. (CRICBUZZ) pic.twitter.com/a7nwldXF6J — Suhel (@CricCrazySuhel) October 9, 2024
आखिरी मैच में कर सकते है वापसी
वेल्स ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से कहा, “हमें जो सलाह मिली है, वह यह है कि केन के लिए सबसे अच्छा उपाय यह है कि वह चोट को और बढ़ाने के जोखिम के बजाय आराम करें और ठीक होने पर ध्यान दें। हमें उम्मीद है कि अगर रिहैबिलिटेशन रूटीन के अनुसार होता है तो केन दौरे के आखिरी चरण के लिए उपलब्ध रहेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, दौरे की शुरुआत से केन का उपलब्ध न होना निराशाजनक है, लेकिन इससे किसी और को महत्वपूर्ण सीरीज में भूमिका निभाने का मौका मिलता है।”
यह भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup: आज श्रीलंका का सामना करने उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टेस्ट में, विलियमसन ने 102 मैच और 180 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 51.43 की स्ट्राइक रेट और 54.48 की औसत से 8881 रन बनाए हैं। 34 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2010 में भारत के खिलाफ लंबे प्रारूप में पदार्पण किया था।
न्यूजीलैंड टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
New zealand batter kane williamson will miss 1st test against india in bengaluru
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














