Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 World Cup: संजू या ईशान कौन होगा टीम India का ओपनर? वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी मेन इन ब्लू

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलेगी। मैच शाम 7 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में, लाइव स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 04, 2026 | 10:26 AM

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वार्म-अप मैच आज (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IND vs SA Warm-up Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, लेकिन उससे पहले सभी टीमें वॉर्म-अप मैच खेल रही हैं। इस कड़ी में टीम इंडिया 4 फरवरी यानी आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में मैदान में उतरेगी। इस मुकाबले में भारत अपनी प्लेइंग-11 पर भी फैसला करना चाहेगा। आइए जानते हैं कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज का मैच कितने बजे शुरू होगा और इसे कहां लाइव देखा जा सकता है।

कितने बजे शुरू होगा भारत का वार्म-अप मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका का यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोनों कप्तानों के लिए शाम 6:30 बजे होगा।

मुकाबला कहां लाइव देख सकते हैं?

टीम इंडिया जहां भी खेले, उनके फैंस हमेशा मैच का रोमांच घर बैठे महसूस करना चाहते हैं। इस वॉर्म-अप मैच को भी फैंस घर पर बैठकर देख सकते हैं। लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगा।

सम्बंधित ख़बरें

भारत अमेरिका ट्रेड डील पर खुशी से झूम उठी ट्रंप की सेक्रेटरी, समझौते पर दे दिया बड़ा अपडेट

ट्रेड डील के बाद जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से हाई लेवल मीटिंग, जानें किन बातों पर रहा फोकस

आज की ताजा खबर 4 फरवरी: SIR मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी

रूसी तेल पर ट्रंप के दावे से मची खलबली, पुतिन के ऑफिस ने दिया दो-टूक जवाब, कहा- हमें नहीं मिली कोई खबर

ओपनिंग जोड़ी पर रहेगी सबकी नजर

टीम इंडिया ने हाल ही में घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया। पूरी सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इसी फॉर्म के साथ उतरना चाहेगी। हालांकि, ओपनिंग जोड़ी को लेकर थोड़ी सस्पेंस बनी हुई है। 

हालांकि, संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी तरह से असफल रहे, वहीं ईशान किशन ने शानदार शतक जड़ा। अब देखना होगा कि अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ही ओपनिंग करेंगे या ईशान किशन को मौका दिया जाएगा। इसके अलावा नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा भी वापसी के लिए तैयार हैं।

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

टीम इंडिया 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जीत के साथ टीम इंडिया टूर्नामेंट में सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी।

यह भी पढ़ें: WPL 2026: दिल्ली को फाइनल में पहुंचने के लिए बनाने होंगे 169 रन, बेथ मूनी की अर्धशतक से गुजरात ने की वापसी

वर्ल्ड कप के लिए भारत-दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स

India vs south africa warm up match live streaming t20 world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2026 | 08:32 AM

Topics:  

  • ICC T20 World Cup
  • India
  • India vs South Africa
  • Ishan Kishan
  • Sanju Samson
  • Tilak Varma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.