-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Donovan Ferreiras T20 World Cup 2026 Participation Doubtful Due To Injury
T20 World Cup 2026 से पहले साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, डोनोवन फरेरा का खेलना संदिग्ध; जानिए क्या है वजह?
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Donovan Ferreira Injury: साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हो गए हैं। साउथ अफ्रीका टी20 लीग के एक मुकाबले के दौरान वो अपना कंधा चोटिल करवा बैठे।

डोनोवन फरेरा (फोटो-सोशल मीडिया)
Donovan Ferreira’s T20 World Cup 2026 participation doubtful: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट के अगाज में अब 20 दिनों से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें तैयारियों में जुट गई है। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा ने चोटिल होकर टीम की मुश्किलें बढ़ा दी है।
टी20 वर्ल्ड कप में अब डोनोवन फरेरा का खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। फरेरा साउथ अफ्रीका टी20 लीग के दौरान अपना कंधा चोटिल करवा बैठे हैं। फरेरा प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ एक अहम मैच में फील्डिंग करते समय बयां कंधा चोटिल करवा बैठे। डोनोवन फरेरा साउथ अफ्रीका टी20 में जोबर्ग सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे थे। पारी की अंतिम गेंद पर डोनोवन ने बाउंड्री रोकने के लिए डाइव लगाई, लेकिन गलत तरीके से जमीन पर गिरे। जब फरेरा बल्लेबाजी के लिए आए, तो एक गेंद खेलने के बाद उन्हें ज्यादा तकलीफ महसूस हुई। इसके बाद उन्हें रिटायर होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
फरेरा का कंधा हुआ फ्रैक्चर
‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके चोटिल कंधे में फ्रैक्चर हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस चोट के कारण फरेरा एसए20 के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं, जबकि जोबर्ग सुपर किंग्स अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में है। इस टीम को क्वालीफाई करने के लिए पार्ल रॉयल्स को हराना होगा। यह मुकाबला सोमवार को खेला जाना है। अगर फरेरा टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलते, तो इससे साउथ अफ्रीकी खेमे पर असर पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
फरेरा की जगह रियान रिकेल्टन को मिलेगा मौका
फरेरा की गैरमौजूदगी से साउथ अफ्रीका की टी20 वर्ल्ड कप टीम पर भी असर पड़ सकता है। इस टीम में उन्हें फिनिशर और बैकअप विकेटकीपर के साथ-साथ पार्ट-टाइम गेंदबाज के तौर पर चुना गया था। विकेटकीपर-बल्लेबाज रयान रिकेल्टन फरेरा की जगह लेने के विकल्पों में शामिल हैं, जिन्होंने एसए20 में दो शतक लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी शुरुआती मुकाबले से हुआ बाहर
टोनी डी जोर्जी पहले से ही चोटिल
इस विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीकी खेमे के लिए उसके खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता का विषय है। फिलहाल टोनी डी जोर्जी दिसंबर में लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं। उम्मीद है कि वह इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज में खेलेंगे। दूसरी ओर, चयनकर्ताओं को एसए20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले ओटनील बार्टमैन को टीम से बाहर करने के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ा है, जबकि टीम में पहले से ही 6 सीमर हैं।
ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीकी टीम 9 फरवरी को कनाडा के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस देश को पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी में रखा गया है, जिसमें अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें भी शामिल हैं।
Donovan ferreiras t20 world cup 2026 participation doubtful due to injury
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘पुकी पुलिसवाले’ बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल, शर्माते हुए रिएक्शन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया
Jul 26, 2026 | 07:09 PMकाजोल का पेरेंट्स डे पर इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- उनकी कुर्बानियां समझने के लिए खुद माता-पिता बनना पड़ता है
Jul 26, 2026 | 07:06 PMExplainer: CJP प्रदर्शन में शामिल होना अब पड़ेगा भारी? जानें फेशियल रिकग्निशन पर हाईकोर्ट में क्यों मचा बवाल
Jul 26, 2026 | 07:03 PMदुबई में टायर पंचर होने पर भारतीय महिला की मदद को रुकी पुलिस, बोली- ऐसी सुरक्षा कहीं और नहीं देखी
Jul 26, 2026 | 07:00 PMMumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
Jul 26, 2026 | 06:54 PMजंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Jul 26, 2026 | 06:52 PMदिल्ली से जयपुर की स्लीपर बस में सफर कर विदेशी टूरिस्ट हुआ हैरान, बोला- भारत की बसें यूरोप को भी पीछे छोड़ा
Jul 26, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














