Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर मचाया बवाल! धोनी की बल्लेबाजी पर बोले- ये खिलाड़ी 1-1 रन लेकर टीम को हरा…

जब धोनी 11वें ओवर में मैदान पर आए उस वक्त चेन्नई को 56 गेंदों पर 110 रन की जरूरत थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उनके बल्लेबाजी से सीएसके को कोई फायदा नहीं मिला।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 06, 2025 | 12:26 AM

महेंद्र सिंह धोनी और नवजोत सिंह सिद्धू (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क:  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस सीजन का 17वां मुकाबला खेला गया। ये मैच चेन्नई के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान दिल्ली की टीम ने चेन्नई को 25 रन के अंतर से मात दी।  इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली की तरफ से केएल राहुल ने शानदार 77 रनों की पारी खेली।

दिल्ली के द्वारा दिए गए 184 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी। जिसके चलते उसे 25 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में होम ग्राउंड पर यह चेन्नई की लगातार दूसरी हार है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम के लिए विजय शंकर ने 69 रनों की अर्धशतकीय पारी जरूर खेली। इससे पहले मुकाबले में आज धोनी को कई समय बाद 11वें ओवर में बल्लेबाजी करने का मौका मिला।

जब धोनी 11वें ओवर में मैदान पर आए उस वक्त चेन्नई को 56 गेंदों पर 110 रन की जरूरत थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। धोनी के मैदान पर आने के बाद रन गति में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं हुआ। जिसकी वजह से चेन्नई को उसी के घर में हार का सामना करना पड़ा। इन सब के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर व कॉमेंट्री पैनल में बैठे नवजोत सिंह सिद्धू ने धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ

‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, यूनुस के जाते ही बांग्लादेश के बदले सुर, BNP ने दिया बड़ा बयान

भारत में दिखेगा विदेशी लीग का जलवा…BCCI ने बनाया दमदार प्लान, इस स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

खेल जगत से संबंधित सभी रोचक ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

धोनी के जीत के बारे में नहीं सोच रहे हैं- नवजोत सिंह सिद्धू

धोनी की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ की गई बल्लेबाजी पर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी बात कही है। उन्होंने ने कहा कि, “जीतने से पहले जीत की नीयत रखने की जरूरत होती है। हम ओवर में 17 रन बनाने हैं, लेकिन इसके बावजूद आप सिंगल-सिंगल खेल रहे हैं। इससे तो टीम का कोई भला नहीं होने वाला है। मुझे नहीं लगता है कि धोनी यहां से जीत के बारे में सोच रहे हैं।”

Navjot singh sidhu angry on dhonis slow batting spoke in live commentary

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 11:12 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Delhi Capitals
  • IPL
  • MS Dhoni
  • Navjot Singh Sidhu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.