- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Navdeep Saini Comeback Kkr Replacement Harshit Rana Ipl 2026 Statement Second Chance
IPL 2026: टूर्नामेंट में वापसी पर नवदीप सैनी का बड़ा बयान, कहा- भगवान पर भरोसा रखना बेहद जरूरी
Navdeep Saini Statement: कोलकाता नाइट राइडर्स को झटका लगा, हर्षित राणा घुटने की चोट से बाहर हुए, आकाश दीप भी चोटिल हैं; अब नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है।
- Written By: संजय बिष्ट

नवदीप सैनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Navdeep Saini Statement on His Return in IPL: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए चोटिल तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है। सैनी 75 लाख रुपये में टीम का हिस्सा बने हैं। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं। लंबे समय बाद आईपीएल में वापसी कर रहे सैनी ने इस मौके को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।
कमबैक पर सैनी ने जताई खुशी
आईपीएल में वापसी के बाद नवदीप सैनी ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा,
‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि जिस तरह से हम कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम लेते हैं, अगर आपको किसी को इसके बारे में समझाना हो, तो इसमें एक अलग ही एहसास होता है। इसलिए, एक नाइट राइडर्स के तौर पर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे इसके बारे में बीती रात पता चला. जैसे ही मुझे इसके बारे में पता चला, समझ नहीं आया कि कैसे रिएक्ट करूं।’ सैनी के इस बयान से साफ झलकता है कि वह इस मौके को लेकर कितने उत्साहित हैं और टीम से जुड़ना उनके लिए खास मायने रखता है।
मेहनत का मिला फल
अपनी मेहनत और संघर्ष के बारे में बात करते हुए सैनी ने कहा, ‘मुझे पता था कि जिस तरह से मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और जिस तरह से चीजें अभी चल रही हैं। पहले से ही एक प्लान था, जो अब सच हो गया है. सच कहूं तो यह हकीकत बन गया है। इसलिए, मुझे पता था कि यह कभी भी हो सकता है। लेकिन भगवान पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है। मैंने भी वही किया। मुझे इसमें बहुत मजा आया।’ उन्होंने बताया कि लगातार मेहनत और विश्वास के चलते ही उन्हें यह मौका मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐलान, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मुकाबले, ये रहा शेड्यूल
BCCI ने 2026-27 सीजन के शेड्यूल का किया ऐलान, जानें किन टीमों से होगा भारत का सामना, देखें पूरा शेड्यूल
IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगा बड़ा झटका, बोर्ड से अनुमति न मिलने पर स्टार तेज गेंदबाज बाहर!
Unmukt Chand: अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाला कप्तान, जो बना गया था रातों-रात सुपरस्टार मगर…
The Saini Express has arrived right on time 🫡🔥 Welcome to KKR – can’t wait to get started, Navdeep bhai 💜 pic.twitter.com/ibW531RzDM — KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 25, 2026
संघर्ष भरे सफर पर भी बोले सैनी
नवदीप सैनी का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। पिछले कुछ सालों में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपने सफर को लेकर सैनी ने कहा, ‘अगर मैं इस मौके को कोई और नाम दूं, तो इसे फिर से जिंदगी पाना कह सकता हूं। क्योंकि पिछले 2-3 वर्षों में मेरी यात्रा उतार-चढ़ाव भरी रही, लेकिन उस समय सबसे जरूरी डटे रहना था। जब उतार-चढ़ाव आए, तब भी मैंने खुद को संभाला, अभ्यास किया और मेहनत करना नहीं छोड़ा। इसी का नतीजा है कि मुझे यह मौका मिला। इसलिए मैं इसे अपना दूसरा मौका कह सकता हूं।’
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में फीका रहेगा आईपीएल का आगाज…ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने क्यों लिया ये फैसला?
KKR के लिए अहम साबित हो सकते हैं सैनी
नवदीप सैनी अब तक आईपीएल में 32 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट लिए हैं। उनकी तेज रफ्तार और अनुभव KKR के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे सकते हैं। टीम को उम्मीद होगी कि वह इस सीजन में अपनी वापसी को यादगार बनाएं और टीम के लिए मैच विनर साबित हों।
Navdeep saini comeback kkr replacement harshit rana ipl 2026 statement second chance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राज ठाकरे से लेकर यूपी की राजनीति तक, हर सवाल का सीधा जवाब; देखिए बृजभूषण शरण सिंह का Exclusive इंटरव्यू
Mar 26, 2026 | 04:14 PMबंगाल चुनाव: ब्लंडर या साजिश? मतदाता सूची से गायब सारे मुसलमान…बसीरहाट से सामने आया हैरान करने वाला मामला
Mar 26, 2026 | 04:08 PMभारत में क्रेडिट ग्रोथ में रिकॉर्ड 61 फीसदी की बढ़ोतरी… रिटेल और MSME सेक्टर ने रचा इतिहास
Mar 26, 2026 | 04:08 PMपाकिस्तान तो दलाल है ही, पर भारत की कूटनीति कमजोर क्यों? ईरान युद्ध पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार
Mar 26, 2026 | 04:04 PMIND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐलान, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मुकाबले, ये रहा शेड्यूल
Mar 26, 2026 | 04:04 PMईरान जंग का खौफ: एशिया में फिर लौटा ‘कोरोना काल’, कहीं WFH तो कहीं स्कूल बंद; जानें क्या हैं नए नियम?
Mar 26, 2026 | 04:03 PM‘ना बहन, ना गर्लफ्रेंड…’ रजत दलाल ने चाहत पांडे संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप
Mar 26, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM
बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM













