IPL 2026: कोलकाता ने ढूंढ लिया हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट, रातों-रात जोड़ा आईपीएल का एक अनुभवी गेंदबाज

Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर 33 साल के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया, जो पहले दो फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं।
Navdeep Saini replaces Harshit Rana.
कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, लेकिन उससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इससे टीम की गेंदबाजी यूनिट पर असर पड़ा है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने जल्द ही उनका रिप्लेसमेंट भी ढूंढ लिया है।

नवदीप सैनी को मिला मौका

हर्षित राणा की जगह KKR ने अनुभवी तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है। 33 वर्षीय सैनी पहले भी आईपीएल में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान कर चुके हैं। हालांकि, हाल के ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। वह IPL 2025 और उससे पहले मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन अब KKR ने उन्हें बड़ा मौका दिया है।

आईपीएल करियर पर एक नजर

नवदीप सैनी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ की थी। साल 2019 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट झटके थे, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ सीजन रहा है। इसके बाद वह राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रहे। अब तक सैनी 32 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी इकॉनमी 8.83 की रही है। वह अपनी तेज रफ्तार और बाउंसर के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें किसी भी समय मैच का रुख बदलने वाला गेंदबाज बनाता है।

गेंदबाजी आक्रमण को मिलेगी मजबूती

KKR के लिए यह बदलाव अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम पहले से ही तेज गेंदबाजों की चोट से जूझ रही थी। सैनी के आने से टीम के पास अनुभव और गति दोनों का अच्छा संयोजन हो गया है।टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि सैनी अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए शुरुआती मैचों में ही प्रभाव डालेंगे और गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे।

KKR का स्क्वॉड इस प्रकार है:

इस सीजन में KKR की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथों में है। टीम में रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। इसके अलावा कैमरून ग्रीन, फिन एलन, राहुल त्रिपाठी और रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ी टीम को और मजबूत बनाते हैं। नवदीप सैनी की एंट्री के साथ KKR का स्क्वॉड और भी संतुलित नजर आ रहा है, जो इस सीजन में खिताब के लिए चुनौती पेश कर सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com