- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- National Sports Governance And Anti Doping Bill Passed In Lok Sabha
नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस और एंटी डोपिंग बिल लोकसभा में पास, यहां है इन विधयकों से जुड़ी पूरी जानकारी
National Sports Governance Bill: लोकसभा में खेल का दो महत्वपूर्ण बिल पास हुआ। जिसमें नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल 2025 तथा नेशनल एंटी-डोपिंग बिल को ध्वनि बहुमत से पास किया गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

मनसुख मांडविया (फोटो-सोशल मीडिया)
National Sports Governance Bill: लोकसभा में सोमवार को खेल से जुड़े दो अहम बिल को पास किया गया। जिसमें नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल 2025 तथा नेशनल एंटी-डोपिंग बिल को चर्चा के बाद लोकसभा के पास किया गया। दोनों बिल को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख माडविया ने लोकसभा पेश किया। जिसके बाद दोनों बिल को बहुमत से पास कर दिया गया।
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि ये कानून भारत को खेलों में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जब भारत ओलंपिक की मेजबानी के लिए दावेदारी करेगा, तो यह जरूरी है कि हमारा खेल तंत्र मजबूत हो। यह विधेयक उसी दिशा में एक ठोस कदम है।
उन्होंने आगे कहा कि इतने बड़े देश होने के बावजूद भारत का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर संतोषजनक नहीं रहा है। अब समय है कि तैयारियां उत्कृष्टता के उच्चतम स्तर पर हों। उन्होंने सदन में शोर-शराबा कर रहे विपक्षी दलों के सदस्यों पर आरोप लगाया, ‘‘दुर्भाग्य है कि आजादी के इतने साल बाद भी इन महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने में विपक्ष के साथी सहयोग नहीं कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
क्या है नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल 2025?
नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल 2025 का उद्देश्य भारत में खेलों को पारदर्शी, जवाबदेह और खिलाड़ियों के हित में केंद्रित बनाना है। इस बिल के जरिए देश के खेल संगठनों जैसे कि राष्ट्रीय खेल महासंघ (NSFs) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की कार्यप्रणाली में सुधार किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन संस्थाओं का संचालन पारदर्शी तरीके से हो और वे अपने फैसलों के लिए जनता और सरकार के प्रति जवाबदेह हों।
खासतौर पर महिला और नाबालिग खिलाड़ियों के अधिकारों और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे उन्हें एक सुरक्षित और सहयोगपूर्ण माहौल मिल सके। इसके साथ ही खेल संगठनों में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराए जाएंगे ताकि कोई गुटबाजी या पक्षपात न हो। इसके अलावा, खेल से जुड़े विवादों का तेजी से और प्रभावी समाधान निकालने के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को समय पर न्याय मिल सके।
क्या है एंटी डोपिंग बिल 2025?
नेशनल एंटी-डोपिंग (संशोधन) बिल 2025 का मकसद भारत में खेलों को डोपिंग से मुक्त बनाना और खिलाड़ियों के अधिकारों की रक्षा करना है। यह बिल पारित होने के बाद 2022 के पुराने डोपिंग कानून में बदलाव करेगा और उसे वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बना देगा। इस नए कानून में डोपिंग से जुड़ी परिभाषाओं को और स्पष्ट और विस्तृत किया गया है।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और विराट कोहली लेंगे वनडे क्रिकेट से भी संन्यास, ऑस्ट्रेलिया में हो सकता है आखिरी सीरीज
जैसे कि “व्हेयरअबाउट्स फेल्योर” का मतलब खिलाड़ी का अपनी मौजूदगी की जानकारी न देना, “टैंपरिंग” यानी डोप टेस्ट के साथ छेड़छाड़ करना, और “पजेशन” यानी प्रतिबंधित दवाओं को अपने पास रखना। इसके अलावा “मार्कर”, “मेटाबोलाइट” और “एंटी-डोपिंग ऑर्गनाइजेशन” जैसे तकनीकी शब्दों को भी सही ढंग से परिभाषित किया गया है। कुल मिलाकर, यह बिल भारत के डोपिंग नियंत्रण तंत्र को मजबूत बनाएगा और खिलाड़ियों को एक निष्पक्ष, सुरक्षित और सम्मानजनक खेल वातावरण प्रदान करेगा।
National sports governance and anti doping bill passed in lok sabha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














