4,4,4,4,4,4,4, एक ओवर में तमिलनाडु की टीम ने 29 रन लुटकर मचाई खलबली, 6 बॉल पर 6 चौका लगाकर इस बल्लेबाज ने खोला धागा
बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु ने बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने 6 गेंद पर 6 चौके लगाकर एक ओवर में 29 रन बटोरने में कामयाब रहे। यह मुकाबला तमिलनाडु और राजस्थान के बीच खेला जा रहा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नारायण जगदीशन (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु ने बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने 6 गेंद पर 6 चौके लगाकर एक ओवर में 29 रन बटोरने में कामयाब रहे। प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु ने यह कारनामा राजस्थान के सामने किया। तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने 6 गेंदों पर 6 चौके लगाए। जबकि टीम के लिए इस ओवर में 29 रन बनाए।
वडोदरा में खेले जा रहे प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने सभी विकेट खोकर 267 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की शुरुआत शानदार रही। पहले ओवर में 10 रन बने। वहीं राजस्थान के लिए दूसरा ओवर अमन सिंह शेखावत लेकर आएं। इस समय तमिलनाडु के लिए स्ट्राइक पर सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीशन बल्लेबाजी कर रहे थे।
4⃣wd,4⃣,4⃣,4⃣,4⃣,4⃣,4⃣ 29-run over! 😮 N Jagadeesan smashed 6⃣ fours off 6⃣ balls in the second over to provide a blistering start for Tamil Nadu 🔥#VijayHazareTrophy | @IDFCFIRSTBank
Scorecard ▶️ https://t.co/pSVoNE63b2 pic.twitter.com/JzXIAUaoJt — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 9, 2025
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
IPL 2026: रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन; लगा भारी जुर्माना
क्या हो गया रियान पराग के क्रिकेट करियर का अंत? BCCI ने Smoking Controversy पर तोड़ी चुप्पी, जानें नियम
PM मोदी और BCCI का नॉर्थ-ईस्ट को बड़ा तोहफा, हाई-टेक क्रिकेट एकेडमी का हुआ उद्घाटन, अब घर बैठे निखरेगा टैलेंट
जगदीशन ने 6 गेंद पर लगाए 6 चौके
अमन ने पहला गेंद वाइड डाला और वो गेंद कीपर से निकलकर चौके तक चला गया। बिना गेंद के इस ओवर में पांच रन आ गए। उसके बाद नारायण जगदीशन ने अगले 6 गेंदों पर 6 चौके लगाकर तमिलनाडु के लक्ष्य का आसान कर दिया। जगदीशन ने पहले गेंद पर कट लगाया और गेंद थर्ड मैन की दिशा में गई। वहां से चौका मिला। उसके बाद उन्होंने पॉइंट के ऊपर से एक चौका और बटोरा। तीसरे गेंद पर उन्होंने फिर एक बार कट किया और गेंद थर्ड मैन के पास गई। वहां से चौका मिला। चौथा चौका भी दूसरे का फ्लैशबैक था। पॉइंट के ऊपर से चौका बटोरा। पांचवें गेंद पर पुल करते हुए चौका लगाया। छक्के गेंद पर फ्लिक करके चौका लगाया और इस तरह से 6 गेंदों पर 6 चौके लगाए।
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
पहली पारी का हाल
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 267 रन बनाए। जिसमें अभिजीत तोमर ने 111 रनों की पारी खेली। उसके अलावा महिपाल लोमरोर ने 60, कार्तिक ने 35, एसवी जोशी ने 15 रन बनाए। तमिलनाडु के लिए गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट चटकाए। उसके अलावा संदीप वारियर ने 2, साई सुदर्शन ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम ने 18वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है।
