ना BCCI, ना IPL की गवर्निंग काउंसिल…तो फिर किसके इशारे पर मुस्ताफिजुर को IPL से बाहर किया गया?
Mustafizur Rahman IPL Exit: आईपीएल 2026 के लिए मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर टीम में शामिल करने के फैसले के चलते फ्रेंचाइजी के मालिक और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान निशाने पर आ गए थे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मुस्ताफिजुर रहमान, शाहरुख खान
Mustafizur Rahman Controversy: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने का फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुद्दे पर न तो बीसीसीआई और न ही आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों से कोई चर्चा की गई। ऊपर से सीधे आदेश आया कि कोलकाता नाइटराइडर्स को तुरंत मुस्ताफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज करने को कहा जाए, और इस निर्देश का पालन कर लिया गया।
इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इसी फैसले के चलते बांग्लादेश ने अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया है। बताया गया है कि यह निर्णय बोर्ड के शीर्ष स्तर पर लिया गया था। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अखबार से बातचीत में कहा, “हमें खुद इस बारे में मीडिया के जरिए जानकारी मिली। न कोई चर्चा हुई और न ही हमसे कोई राय ली गई।”
सचिव देवजीत सैकिया ने क्या कहा?
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया कि क्या इस संबंध में बोर्ड की कोई बैठक बुलाई गई थी या आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को मुस्ताफिजुर के मामले में जानकारी दी गई थी। हालांकि शनिवार को बोर्ड का रुख साफ करते हुए सैकिया ने कहा था कि हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए बीसीसीआई ने केकेआर फ्रेंचाइजी को निर्देश दिया है कि वह अपने एक खिलाड़ी, बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान, को टीम से रिलीज करे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
Navabharat Nishanebaaz: क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को मिला पिता का साथ, BCCI ने दी मंजूरी
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर रोक
सोमवार को बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने देश में आईपीएल मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। मंत्रालय ने कहा कि मुस्ताफिजुर को आईपीएल से बाहर किए जाने के फैसले से बांग्लादेश के लोग आहत और नाराज हैं। एक बयान में कहा गया, “इसी कारण निर्देशों के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैचों और कार्यक्रमों के प्रसारण को रोकने का अनुरोध किया जाता है।”
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश ने आईपीएल के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, मुस्तफिजुर रहमान के बैन के बाद लिया फैसला
पिछले कुछ महीनों से दोनों देशों के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव का असर अब क्रिकेट पर भी साफ दिखने लगा है। बांग्लादेश महिला टीम का भारत दौरा अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है, वहीं अगस्त में प्रस्तावित भारतीय पुरुष टीम का बांग्लादेश दौरा भी अब संदेह के घेरे में है।
