Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हो गया आधिकारिक ऐलान, RCB की हुई घर वापसी; IPL 2026 में अपने होम ग्राउंड पर इतने मुकाबले खेलेगी बेंगलुरु

RCB Venue For IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में अपने होम वेन्यू की पुष्टि कर दी। टीम पांच मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम और दो मैच रायपुर में खेलेगी।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 03, 2026 | 06:52 PM

आरसीबी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ी खुशखबरी मिली है। आरसीबी की टीम अब बेंगलुरु के प्रसिद्ध एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच मुकाबले खेलेगी। वहीं, आरसीबी अपने होम लीग के दो मुकाबले जयपुर में खेलेगी। महीनों की अटकलों और चर्चा के बाद आरसीबी ने अपने वेन्यू की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही अब आईपीएल 2026 का उद्घाटन मुकाबला एम. चिन्नास्वामी में खेला जाएगा।

पिछले साल RCB की जीत की परेड के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बैन लगा दिया था। जिसके बाद लगभग पूरे एक साल चिन्नास्वामी में कोई मैच का आयोजन नहीं किया गया। भगदड़ के बाद पहली बार आईपीएल का मुकाबला होस्ट करेगा। हाल ही में समाप्त हुए रणजी ट्रॉफी के फाइनल भी हुबली में आयोजित किए गए थे, क्योंकि स्टेडियम को मैच होस्ट करने के लिए आवश्यक क्लियरेंस नहीं मिला था।

RCB ने अपने बयान में कहा, “RCB कर्नाटक सरकार, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और कर्नाटक पुलिस का बेंगलुरु में मैच होस्ट करने में उनके लगातार गाइडेंस, सहयोग और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता है। IPL सीजन के लिए समय पर इंफ्रास्ट्रक्चर और सेफ्टी उपायों को बढ़ाने की मिलकर की गई कोशिशों से यह पक्का हो गया है कि डिफेंडिंग चैंपियन अपने ज़्यादातर होम ग्राउंड पर ही खेलेंगे।”

सम्बंधित ख़बरें

राशिद खान ने ठुकराया भारत की नागरिकता का ऑफर…BCCI ने कही थी टीम इंडिया में शामिल होने की बात, बड़ा खुलासा

PBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत

IPL 2026: प्रियांश और कूपर ने उधेड़ी एडन मार्करम की बखिया, आईपीएल 2026 में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

मुल्लांपुर में आया प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली के नाम का तूफान, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रच दिया इतिहास

ओपनिंग सेरेमनी होस्ट करने की भी मिली मंजूरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जगह नियमों के मुताबिक IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, प्लेऑफ और फाइनल भी होस्ट कर सकती है, लेकिन RCB ने अपने ऑफिशियल बयान में इसका जिक्र नहीं किया। टीम ने कहा, “एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम सिर्फ़ हमारा होम ग्राउंड नहीं है, यह वह जगह है जहाँ एक टीम के तौर पर हमारी पहचान सच में ज़िंदा होती है। हमारे फ़ैन बेंगलुरु में जो एनर्जी लाते हैं, वह हमेशा हमारे खिलाड़ियों के लिए एक ड्राइविंग फ़ोर्स रही है, जो उन्हें गेम के हर फ़ेज़ में इंस्पायर करती है। हमारे फ़ैन बिना किसी शर्त के हमारे साथ खड़े रहे हैं, और वे अपनी टीम को घर पर मुकाबला करते देखने का मौका पाने के हकदार हैं।”

यह भी पढ़ें: ‘उम्मीद है यह त्योहार…’, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली समेत क्रिकेट दिग्गजों ने दी होली की बधाई

IPL 2026 के लिए RCB की पूरी टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जीतेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बैथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर (7 करोड़), मंगेश यादव (5.20 करोड़), जैकब डफी (2 करोड़), जॉर्डन कॉक्स (75 लाख), सात्विक देसवाल (30 लाख), विकी ओस्टवाल (30 लाख), कनिष्क चौहान (30 लाख) और विहान मल्होत्रा (30 लाख)।

Rcb to play 5 home games at m chinnaswamy stadium in ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 03, 2026 | 05:37 PM

Topics:  

  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • Royal Challengers Bengaluru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.