Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज

Mushfiqur Rahim: मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 18, 2026 | 04:29 PM

मुशफिकुर रहीम (फोटो- @BCBtigers)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mushfiqur Rahim Creates History: इस वक्त पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा व अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रमीम ने अपनी टीम के लिए इतिहास रच दिया है। अब मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। रहीम ने ये खास उपलब्धि पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान हासिल की है। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मोमिनुल हक का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।

बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास

मुशफिकुर रहीम अब बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रहीम से पहले बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड मोमिनुल हक के पास था। हक ने बांग्लादेश के लिए कुल 13 टेस्ट शतक जड़े हैं, लेकिन दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ सैंकड़ा पूरा करने के बाद मुशफिकुर रहीम के टेस्ट शतक की संख्या 14 हो गई। इस हिसाब से वो अपने देश के लिए इतिहास रचने में कामयाब हो पाए। दूसरे टेस्ट में मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 178 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया।

𝗛𝗜𝗦𝗧𝗢𝗥𝗜𝗖 👏 Mushfiqur Rahim becomes Bangladesh’s leading Test centurion with his 14th hundred 💯#WTC27 | 📝: https://t.co/sOHU6hTWiK pic.twitter.com/9dHClyOQn3 — ICC (@ICC) May 18, 2026

सम्बंधित ख़बरें

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान

ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?

विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे

RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • मुशफिकुर रहीम- 14 शतक
  • मोमिनुल हक- 13 शतक
  • तमीम इकबाल- 10 शतक
  • नजमुल हसन शंटो- 9 शतक
  • लिटन दास- 6 शतक

पाकिस्तान के खिलाफ मुशफिकुर रहीम का ये 14वां टेस्ट शतक 102वें मुकाबले में आया। वहीं, मोमिनुल हक ने सिर्फ 77 टेस्ट मुकाबले में 13 शतक जड़े थे। तीसरे नंबर पर विराजमान तमीम इकबाल ने 70 टेस्ट मुकाबले में अपने 10 शतक पूरे किए हैं, जबकि शंटो सिर्फ 41 मुकाबले में ही 10 शतक पूरे कर गए हैं। वहीं लिटन दास ने 54 टेस्ट मुकाबलों में बांग्लादेश के लिए 6 शतक लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे

टेस्ट मुकाबले में सबसे ज्यादा शतक लगाने के अलावा मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश के लिए पहले से ही इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टेस्ट में 6700 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब तक कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज इस फॉर्मेट में 5500 रन से उपर नहीं जा पाया है।

Mushfiqur rahim become batsman with most centuries for bangladesh in test cricket

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 04:11 PM

Topics:  

  • Bangladesh Cricket Team
  • Cricket News
  • Pakistan Cricket Team
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.