- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mumbai Won The Match By Innings And 456 Against Meghalaya Shardul Extraordinary Performance
Ranji Trophy में शार्दुल ठाकुर के दोनों पारियों में ‘चौके’ से जीता मुंबई, मेघालय को पारी और 456 रनों से हराया
बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मुंबई ने मेघालय को पारी और 456 रनों से हराकर नॉकआउट राउंड में पहुंच गई है। इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने दोनों पारियों में चार-चार विकेट चटकाए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

शार्दुल ठाकुर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मुंबई ने मेघालय को पारी और 456 रनों से हराकर नॉकआउट राउंड में पहुंच गई है। इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने दोनों पारियों में चार-चार विकेट चटकाए। वहीं बल्ले से भी 84 रन बनाए। मुंबई के इस बोनस जीत ने नॉकआउट राउंड के लिए दरवाजा खोल दिया है। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई के लिए बोनस अंक से जीतना जरूरी था।
मुंबई के शरद पवार क्रिकेट स्टेडियम एकेडमी, बीकेसी में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर मेघालय की टीम 86 रनों पर ऑलआउट हो गई। मेघालय के लिए प्रिंगसंग ने 19, आकाश कुमार ने 16, अनिश चरक ने 17 और हिमान ने 28 रन बनाए। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने हैट्रिल सहित चार विकेट चटकाए। शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लेकर मेघालय को जल्दी समेट दिया। वहीं उसके अलावा मोहित अवस्थी ने 3, शम्स मुलानी ने 1 और डिसूजा ने 2 विकेट चटकाए।
मुंबई ने 617 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया
वहीं मुंबई ने पहली पारी में 617 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए सिद्धेश लाड ने 145, आकाश आनंद ने 103, शम्स मुलानी ने नाबाद 100 रन बनाए। मुंबई के लिए तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। उसके अलावा भारतीय टीम से बाहर चल रहे शार्दुल ठाकुर ने भी 84 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं अजिंक्य रहाणे 96 पर आउट हो गए। वो अपने शतक बनाने से चूक गए। मेघालय के लिए हिमान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उसके अलावा अनिश चरक ने 2 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI को मनाने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने की एक अहम बैठक, क्या अब खेली जाएगी बाइलैटरल सीरीज?
वो गेंदबाज जिन्होंने बिना रन दिए फेंकी थी 131 गेंद, पिच पर सिक्का रख करते करते थे गेंदबाजी; जानें उनकी कहानी
Umesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल
IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा ऐलान, जिम्बाब्वे दौरे के लिए शेड्यूल घोषित; जानें कब से खेले जाएंगे मुकाबले
मेघालय दूसरी पारी में 129 पर सिमटी
पहली पारी में मुंबई की टीम ने 585 रनों की बढ़त हासिल की। उसके बाद मेघालय दूसरी पारी में 129 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में भी शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट चटकाए। मेघालय के लिए किशन ने 39 रन बनाए। अनिरुद्ध ने 24, सुमित कुमार ने 13, जसकीरत ने 15 और प्रिंगसंग ने 15 रन बनाए। मुंबई के लिए गेंदबाजी करते हुए शार्दुल के 4 विकेट के अलावा तनुष कोटियान ने 4 विकेट चटकाए। वहीं शम्स मुलानी ने 1 विकेट चटकाए।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
नॉकआउट राउंड में पहुंची मुंबई की टीम
शार्दुल ठाकुर ने पहले ओवर में ही दो विकेट चटकाए। मौजूदा मैच में मेघालय पर बोनस अंक से जीत के साथ मुंबई की एलीट ग्रुप ए अंक तालिका में शीर्ष दो में रहने की संभावना बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर अगर बड़ौदा को हराने में सफल रहती है तब मुंबई की राह आसान हो जाएगी। हालांकि बड़ौदा पहली पारी में बढ़त बनाने में नाकाम रही है और जम्मू इस मैच को जीतने की तरफ बढ़ रही है। नॉकआउट राउंड में मुंबई की टीम पहुंच जाएगी।
Mumbai won the match by innings and 456 against meghalaya shardul extraordinary performance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Rajat Bedi ने ‘The Bads of Bollywood’ विवाद पर दिया रिएक्शन, बोले- ये सिर्फ कल्पना है, असलियत नहीं
Apr 04, 2026 | 09:15 PM22 जून 2017 के बाद भर्ती शिक्षकों की होगी जांच, अनियमितता पाए जाने पर रुकेगा वेतन
Apr 04, 2026 | 09:15 PMगर्मी के मौसम में ज़रूर खाएं ये फल, स्किन को मिलेगी नई निखार और नेचरल ग्लो
Apr 04, 2026 | 09:06 PMPM Modi का विपक्ष पर हमला, बोले- फिल्मों को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाती है कांग्रेस
Apr 04, 2026 | 09:04 PMPNG कनेक्शन ले रहे हैं? इंस्टॉलेशन से पहले जान लें ये जरूरी सेफ्टी टिप्स
Apr 04, 2026 | 08:59 PMसियासी दांव-पेंच में फंसी सुनेत्रा, पार्थ की सांसदी बचाने वापस लेंगी पत्र
Apr 04, 2026 | 08:59 PMMI vs DC: हार के बावजूद कप्तान का बड़ा कारनामा, जो अब तक हार्दिक न कर से वो कर गए सूर्यकुमार यादव
Apr 04, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














