Ranji Trophy: क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई से जुड़े भारत के दो स्टार, यशस्वी के साथ इस खिलाड़ी की भी हुई वापसी
Mumbai Squad: रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से पहले मुंबई को मजबूती मिली है। यशस्वी जायसवाल और शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है। मुंबई 6 फरवरी से कर्नाटक से भिड़ेगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
यशस्वी जायसवाल मुंबई टीम के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Mumbai’s Squad For Ranji Quarterfinal: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले 42 बार की चैंपियन मुंबई टीम को बड़ी राहत मिली है। बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है। मुंबई और कर्नाटक के बीच यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला 6 से 9 फरवरी तक खेला जाएगा।
24 वर्षीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के शामिल होने से टीम को टॉप ऑर्डर में मजबूती मिली है। कर्नाटक के खिलाफ वो मुंबई के लिए पारी की शुरुआत करेंगे। इससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद और दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले दो एलीट ग्रुप डी मैचों में हिस्सा नहीं लिया था। जायसवाल ने आखिरी बार नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में राजस्थान के खिलाफ रणजी मैच खेला था, जिसमें उन्होंने दो पारियों में 67 और शानदार 156 रन बनाए थे।
टी20 वर्ल्ड कप में जायसवाल को नहीं किया गया शामिल
यशस्वी जायसवाल को 7 फरवरी से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए शामिल नहीं किया गया है। जायसवाल ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 6 जनवरी 2026 को विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ था। गौरतलब है कि वह भारत की आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिससे उनके घरेलू क्रिकेट में नियमित खेलने को लेकर सवाल उठ रहे थे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) भी इस बात से नाखुश था कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं से मुक्त रहने के बावजूद जायसवाल ने इस सीजन बहुत कम मैच खेले।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 में नजर नहीं आएंगे 5 ये खिलाड़ी, किसी की उम्र तो किसी की फ्लॉप फॉर्म बनी वजह, एक तो टीम का कप्तान भी
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
16.44 रन रेट, ट्रिपल-डबल और 1 सेंचुरी, क्रिकेट के इतिहास में नया कीर्तिमान, 822 रनों की पारी ने मचाया तहलका
IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
कप्तान शार्दुल ठाकुर की भी हुई वापसी
वहीं, शार्दुल ठाकुर की भी टीम में वापसी हुई है। पालघर के इस क्रिकेटर को 3 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह पिछले दो रणजी मुकाबलों से बाहर रहे। अब पूरी तरह फिट होकर ठाकुर कर्नाटक के खिलाफ अहम नॉकआउट मुकाबले में मुंबई की अगुआई करेंगे।
यह भी पढ़ें: ICC ने पाकिस्तान पर लिया कौन सा एक्शन…जिसके समर्थन में उतरा BCCI? बॉटकॉट विवाद पर राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
मुंबई ने इस मुकाबले के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें अनुभव और युवा प्रतिभा का अच्छा मिश्रण नजर आता है। सरफराज खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी टीम की मजबूती बढ़ाते हैं।
क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, मुशीर खान, अखिल हरवाडकर, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओंकार तरमाले, दिव्येश सक्सेना और सूर्यांश शेडगे।
