पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, Rohit Sharma हुए बाहर!
Rohit Sharma हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं। इससे मुंबई इंडियंस की टीम कॉम्बिनेशन पर असर पड़ेगा और पहले से जूझ रही टीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Out for PBKS Match: आईपीएल 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। अब तक इस सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। लेकिन अब मुसीबत और बढ़ सकती है। पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा खेलते नहीं दिखेंगे।
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 12 अप्रैल को हुए मुकाबले में हैमस्ट्रिंग के खिंचाव के कारण रिटायर हर्ट हो गए। उसके बाद वो बल्लेबाजी भी करने नहीं आए। जिसके बाद कहा गया कि उन्हें स्कैन करवाने की सलाह दी गई है। जिसमें कोई गंभीर इंजरी का जिक्र नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा ने इंजरी की वजह से मुंबई इंडियंस के हालिया अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके खेलने पर सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि हैमस्ट्रिंग के स्कैन के बाद आई रिपोर्ट के मुताबिक रोहित को कोई गंभीर इंजरी नहीं है, इसलिए वह ज्यादा समय मैदान से बाहर नहीं रहेंगे, लेकिन नेट सेशन में हिस्सा नहीं लेने की वजह से पंजाब के खिलाफ अगले मैच में उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
रोहित के बाहर रहने से टीम कंबिनेशन होगा प्रभावित
रोहित अगर पंजाब के खिलाफ नहीं खेलते हैं, तो पहले से ही परेशानी का सामना कर रही हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की मुसीबत और बढ़ सकती है। रोहित ने रयान रिकल्टन के साथ एमआई को अच्छी शुरुआत दिलाई है। अगर वह अगला मैच नहीं खेलते तो ओपनिंग कंबिनेशन प्रभावित होगा। उनकी जगह अनुभवी क्विंटन डिकॉक को टीम ला सकती है, लेकिन फिर किसी विदेशी गेंदबाज या ऑलराउंडर को बाहर रखना पड़ सकता है। ऐसे में रोहित का बाहर रहना टीम के संतुलन को प्रभावित करेगा।
इस सीजन शानदार लय में दिखें रोहित शर्मा
आगामी 30 अप्रैल को 39 वर्ष के होने जा रहे रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार और आक्रामक अंदाज में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक लगाकर किया था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोहित ने 38 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके लगाए थे।
यह भी पढ़ें: हार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 26 गेंदों पर 35 और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 गेंदों पर 5 रन बनाए थे। आरसीबी के खिलाफ जब वे 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे, उसी समय उन्हें इंजरी हुई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। पिछले एक साल में अपनी फिटनेस में जबरदस्त बदलाव लाने वाले रोहित के जल्द पूरी तरह फिट होने का इंतजार एमआई फैंस को है।
