

स्पोर्ट्स डेस्क: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े के 50वीं वर्षगांठ के बाद एक नया इतिहास लिखा है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम में 14,505 लाल और सफेद गेंदों का इस्तेमाल करके सबसे बड़ा वाक्य लिखने का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हासिल किया।
भारत के सबसे सफल स्टेडियम में से एक वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूर होने पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने भव्य समारोह का आयोजन किया था। इस आयोजन के दौरान ही यह उपलब्धि भी हासिल की गई थी। इस स्टेडियम से भारतीय क्रिकेट का पूराना नाता रहा है। यह स्टेडियम कई सुपरस्टार खिलाड़ियों को दिया है और लगातार यह संख्या बढ़ता ही जा रहा है। इसी स्टेडियम में भारत ने 2011 में महान क्रिकेटर एमएस धोनी के नेतृत्व में अपना दूसरा 50 ओवर का विश्व कप खिताब जीता था।
एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मुंबई क्रिकेट संघ ने वानखेड़े स्टेडियम में 14,505 लाल और सफेद क्रिकेट गेंदों का उपयोग करके क्रिकेट बॉल से सबसे बड़ा वाक्य ‘फिफ्टी इयर्स ऑफ वानखेड़े स्टेडियम' बनाकर ‘गिनीज वर्ल्ड' रिकॉर्ड हासिल किया है। वानखेड़े में पहले टेस्ट मैच की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह अविश्वसनीय उपलब्धि स्वर्गीय एकनाथ सोलकर और मुंबई के अन्य पूर्व खिलाड़ियों की स्मृति को समर्पित है जिन्होंने मुंबई क्रिकेट की सेवा की है और जो अब हमारे बीच नहीं हैं।
यह रिकॉर्ड 1975 में 23 से 29 जनवरी तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की सालगिरह पर बनाया गया। सोलकर ने इस मुकाबले में शतक बनाया था। एसमीए ने एक बयान में कहा कि एमसीए इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए इस्तेमाल की गई गेंदों को शहर के स्कूलों, क्लबों और गैर सरकारी संगठनों के उभरते हुए क्रिकेटरों को देगा ताकि उन्हें इस रिकॉर्ड से प्रेरणा लेने और अपने करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।