‘हर दिन 100 से 150 छक्के लगाने का अभ्यास’, Mukul Choudhary ने ऐसे बजाई KKR के गेंदबाजों की बैंड
Mukul Choudhary: मुकुल चौधरी ने आईपीएल 2026 में 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाकर केकेआर के खिलाफ मैच जिताया। उन्होंने अपने संघर्ष, रोजाना अभ्यास और हेलीकॉप्टर शॉट को अपनी ताकत बताया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मुकुल चौधरी (फोटो-सोशल मीडिया)
Mukul Choudhary Struggle Story: आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मुकाबले के बाद क्रिकेट फैंस की जुबान पर सिर्फ मुकुल चौधरी का है। मुकुल चौधरी ने केकेआर के पक्ष में जा चुके मैच को अपनी असाधारण पारी से एलएसजी की झोली में डाल दिया।
मुकुल ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 बेहतरीन छक्के शामिल थे। मुकुल के लगाए छक्कों और मैच को फिनिश करने की उनकी क्षमता ने लोगों को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की याद दिला दी। एमएस धोनी को ही अपना आदर्श मानने वाले मुकुल चौधरी ने उनका लोकप्रिय हेलीकॉप्टर शॉट भी लगाया।
हर दिन 100-150 छक्के लगाते हैं Mukul Choudhary
मैच के बाद अपने छक्के लगाने की क्षमता मुकुल चौधरी ने कहा, “मेरा शरीर थोड़ा ताकतवर है और यह मुझमें नैचुरली आ गया है। मैं हर दिन 100-150 छक्के मारने का अभ्यास करता हूं, इसलिए अगर आप ऐसा करते रहें तो बैट की गति बढ़ती है। मैं पिछले पांच-छह महीनों से बहुत अभ्यास कर रहा हूं, इसलिए यह मेरे गेम में आ गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Mukul Choudhary ने हेलीकॉप्टर शॉट को लेकर क्या कहा?
हेलीकॉप्टर शॉट पर मुकुल ने कहा, “मैंने बचपन से ही उस शॉट का अभ्यास किया है। मुझे हमेशा वह पसंद था, और जिस तरह से धोनी पारी खत्म करते थे। वह यॉर्कर पर भी छक्का मारते थे। अगर आप उस तरह की गेंद पर भी छक्का मारते हैं, तो गेंदबाज कुछ अलग करने के बारे में सोचता है।”
Mukul Choudhary की पारी के बाद कोच लैंगर ने कही ये बड़ी बात
चौधरी की पारी से एलएसजी के कोच जस्टिन लैंगर काफी खुश नजर आए। लैंगर ने कहा, “उन्हें विश्वास है कि चौधरी और भी ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। वह बहुत युवा है, और उनकी आंखों में वह चमक है। वह भूखा है। जब आप पहली बार आते हैं, तो आप बहुत मेहनत करते हैं, और उसकी जिंदगी और उसके करियर का एक बहुत बड़ा पल साबित होगा।”
यह भी पढ़ें: ‘यह पारी निडर और अविश्वसनीय थी’, पूर्व भारतीय कप्तान ने Mukul Choudhary की तारीफ में पढे कसीदे
लैंगर ने कुछ समय पूर्व कहा था कि वह चौधरी को चार महीने में भारत का सबसे डरावना नंबर 6 या नंबर 7 का बल्लेबाज बना सकते हैं।अनकैप्ड मुकुल को उनके घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर एलएसजी ने आईपीएल 2026 के लिए हुई मीनी नीलामी में 2.6 करोड़ में खरीदा था।
