Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BCCI से MS Dhoni को मिलती है कितनी पेंशन, गावस्कर-तेंदुलकर को भी मिलते हैं इतने रुपये

MS Dhoni's Pension Revealed: महेंद्र सिंह धोनी को BCCI से हर महीने 70 हजार रुपये पेंशन मिलती है। आईपीएल, ब्रांड एंडोर्समेंट और व्यवसाय से उनकी कुल संपत्ति लगभग 1200 करोड़ रुपये है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 02, 2026 | 09:43 PM

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MS Dhoni Pension Details: दो बार के वर्ल्ड कप विजेता और भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी भले ही अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के साथ उनका रिश्ता आज भी कायम है। BCCI न केवल सक्रिय खिलाड़ियों का ख्याल रखती है, बल्कि रिटायर होने के बाद भी खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। इसी पेंशन प्रणाली के तहत पूर्व कप्तान धोनी को भी हर महीने एक तय रकम मिलती है, जो उनकी खेल उपलब्धियों के अनुरूप तय की गई है।

जानकारी के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी को हर महीने 70 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस आधार पर वह पूर्व टेस्ट क्रिकेटरों की शीर्ष श्रेणी में आते हैं, जिनकी पेंशन पहले 50 हजार रुपये थी और बाद में बढ़ाकर 70 हजार रुपये कर दी गई।

गावस्कर और तेंदुलकर को कितनी मिलती है पेंशन

धोनी ही नहीं, बल्कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ को भी इसी श्रेणी की पेंशन मिलती है। वहीं, युवराज सिंह को हर महीने 60 हजार रुपये और विनोद कांबली को 30 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। बीसीसीआई ने कुछ महीने पहले ही पेंशन की राशि में बढ़ोतरी की थी। बीसीसीआई अपने पुराने क्रिकेटरों का ख्याल आर्थिक रूप से मदद करके कर रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

T20 World Cup में अभिषेक शर्मा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने

टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

IND vs PAK: दो बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला

1200 करोड़ की संपत्ति है धोनी के पास

अगर केवल क्रिकेट से अलग धोनी की कमाई की बात करें तो यह करोड़ों में है। वह अभी भी आईपीएल में सक्रिय हैं और मैदान पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इसके अलावा, खेल से इतर भी उनके अनेक आय के स्रोत हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट, व्यवसायिक निवेश और ऑर्गेनिक फार्मिंग जैसी परियोजनाओं से वह भारी कमाई करते हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 1200 करोड़ रुपये आंकी जाती है, जो उन्हें न केवल क्रिकेट का हीरो बल्कि एक सफल व्यवसायी भी बनाती है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज 2 महीनों के लिए क्रिकेट से हुआ दूर

एक सफल उद्यमी हैं धोनी

धोनी का करियर न केवल रिकॉर्ड और उपलब्धियों से भरा है, बल्कि यह उनकी खेल भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का भी परिचायक है। मैदान पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट को कई अहम जीत दिलाई और खिलाड़ियों को प्रेरित किया। इसके साथ ही, उन्होंने खेल के बाद भी व्यवसाय और निवेश में सफलता हासिल की, जिससे वह सिर्फ खेल के हीरो नहीं बल्कि एक सफल उद्यमी भी बन गए हैं।

Ms dhoni pension details how much bcci gives him every month

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2026 | 09:43 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket
  • Indian Cricket Team
  • MS Dhoni
  • Sachin Tendulkar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.