हो गया धोनी के रिटायरमेंट पर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, आईपीएल 2026 में ‘थाला’…
MS धोनी के फैंस के लिए उनके रिटायरमेंट की खबरें किसी पहली से कम नहीं है, लेकिन अब आईपीएल 2026 में उनके खेलने या न खेलने पर पुख्ता खबर मिल चुकी है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
एम. एस. धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें किसी पहेली से कम नहीं हैं। पिछले दो सीजन से उनके आईपीएल से रिटायरमेंट की अटकलें लागाई जा रही है। फैंस और पूर्व क्रिकेटरों को कई बार लगता है कि धोनी इस सीजन में संन्यास ले लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता।
आईपीएल 2024 के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी अगले सीजन में नहीं दिखाई देंगे। लेकिन आईपीएल 2025 में वो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन गए। ऐसे में धोनी के लिए उनके संन्यास पर कुछ भी कहना सिर्फ विचार समान होता है। लेकिन अब उनके संन्यास पर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
धोनी आईपीएल 2026 नहीं खेलेंगे?
आईपीएल 2026 में धोनी खेलेंगे या नहीं? फैंस के मन में अभी ये ही सवाल उठ रहा है। वहीं, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा कर दिया है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी कुछ महीनों के बाद अपने आईपीएल रिटायरमेंट पर फैसला ले सकते हैं। दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि सीएसके के पास अभी कई दिक्कतें ऐसी चल रही हैं, जिनसे वो पार नहीं हो पाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
5 IPL ट्रॉफियां और 18 साल का सफर… चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, फैंस को लगा झटका
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
देखिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में इस वक्त स्थिरता की कमी नजर आ रही है। मौजूदा वक्त में चेन्नई के पास कोई भरोसेमंद खिलाड़ी नहीं है। युवा खिलाड़ियों को इस टीम में टिकने की जरूरत है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए धोनी के जैसा अनुभव, मार्गदर्शक का नेतृत्व काफी अहम हो जाता है।
आईपीएल 2025 में CSK का निराशाजनक प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ पहले सीएसके के कप्तान थे। लेकिन चोट के चलते वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। जिसके बाद अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कमाल संभाली। बावजूद इसके चेन्नई का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में कुल 12 मैच खेले हैं। इस दौरान उसे 9 मुकाबलाों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
