60 साल तक खेल सकता हूं…धोनी ने IPL से संन्यास को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
IPL 2026 से पहले धोनी ने मजाक में कहा कि वह 60 साल तक खेल सकते हैं। CSK के इस इवेंट में माही के बयान और संजू सैमसन की टीम में एंट्री ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
MS धोनी (Image- Social Media)
MS Dhoni IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक फैन इवेंट का आयोजन किया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने पूरे स्टेडियम में जोश का माहौल बना दिया। 44 साल के धोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं 60 साल तक IPL खेल सकता हूं,” और बस, इस बयान के बाद पूरा चेपॉक स्टेडियम ‘धोनी-धोनी’ के नारों से गूंज उठा।
इस इवेंट के दौरान एक्टर शिवकार्थिकेयन ने धोनी से मजाक में कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों को नजरअंदाज करें और लंबे समय तक क्रिकेट खेलते रहें। धोनी ने हंसी के साथ जवाब दिया, “मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं।” इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, और धोनी के फैंस खुश हो गए।
5 बार CSK को चैंपियन बना चुके हैं धोनी
धोनी IPL के इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शुमार हैं। उनके नाम पर 278 मैचों में 5439 रन और 5 बार CSK को चैंपियन बनाने का रिकॉर्ड है। इस बार वह IPL 2026 में अपना 19वां सीजन खेलेंगे। हालांकि, 2024 से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
A CSK fan at heart, Our star SK in the house 🥳#Roar26 #WhistlePodu pic.twitter.com/Sl8aG0xmGH — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 22, 2026
क्या IPL 2026 धोनी का आखिरी सीजन होगा?
धोनी के भविष्य को लेकर चर्चाएं हमेशा चलती रहती हैं, और हाल ही में CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने यह साफ किया कि धोनी IPL 2026 में पूरा सीजन खेलेंगे, लेकिन उनका रोल पहले से थोड़ा अलग हो सकता है। पिछले कुछ सीजन में धोनी की भूमिका में बदलाव देखा गया है, अब वह कप्तान नहीं हैं। फिनिशर के रोल में नीचे बल्लेबाजी करते हैं। Impact Player नियम के कारण उनकी भूमिका सीमित हो गई है।
इस बार CSK ने संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया है, जिससे धोनी की विकेटकीपिंग जिम्मेदारी भविष्य में किसी अन्य खिलाड़ी के साथ साझा की जा सकती है। फिर भी धोनी का अनुभव और मौजूदगी टीम के लिए बेहद अहम है, खासकर तब जब IPL 2025 में CSK पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी।
यह भी पढ़ें- थाला का बड़ा दिल…धोनी ने चेपॉक के मैदान पर वर्ल्ड चैंपियंस को किया सम्मानित, सोशल मीडिया पर छाया ये लम्हा
IPL 2026 CSK के लिए नई शुरुआत भी हो सकती है और धोनी के करियर का आखिरी अध्याय भी। फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी एक बार फिर मैदान पर जादू दिखाएं, चाहे वह 60 साल तक खेलें या फिर इस सीजन के बाद अलविदा ले लें।
