Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी

MS Dhoni News: CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि धोनी खिलाड़ी, कोच या मेंटर किसी भी भूमिका में टीम से जुड़े रहें। माही के भविष्य पर अंतिम फैसला पूरी तरह उन्हीं का होगा।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: May 27, 2026 | 07:47 PM

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MS Dhoni Future in CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी का रिश्ता आईपीएल इतिहास की सबसे सफल साझेदारियों में गिना जाता है। हालांकि आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद एक बार फिर धोनी के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि फ्रेंचाइजी में धोनी की भूमिका को लेकर अंतिम फैसला सिर्फ वही करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम हमेशा चाहती है कि धोनी किसी न किसी रूप में चेन्नई के साथ जुड़े रहें।

खिलाड़ी, कोच या मेंटर, सीएसके को हर रूप में मंजूर

सीजन समाप्त होने के बाद बातचीत के दौरान कासी विश्वनाथन ने कहा कि अभी तक धोनी के साथ भविष्य को लेकर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि धोनी हमेशा अपने फैसले खुद लेते हैं और फ्रेंचाइजी उनकी हर बात का सम्मान करती है। विश्वनाथन ने कहा कि चाहे खिलाड़ी के रूप में हो, कोच के तौर पर या फिर मेंटर की भूमिका में, चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा धोनी को अपने साथ देखना चाहेगी। उनके अनुसार धोनी केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि टीम की पहचान और संस्कृति का अहम हिस्सा हैं।

आईपीएल 2026 में निराशाजनक रहा चेन्नई का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी खराब साबित हुआ। टीम प्लेऑफ की दौड़ से काफी पहले बाहर हो गई थी। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसी बीच धोनी की गैरमौजूदगी ने भी टीम को प्रभावित किया। पूरे सीजन में प्रशंसक उनके मैदान पर उतरने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह एक भी मुकाबला नहीं खेल सके।

सम्बंधित ख़बरें

FIFA World Cup 2026: फाइनल की दहलीज पर फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में होगी दिग्गजों की टक्कर

FIFA 2026: सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, 24 साल बाद लौटेगी ऐतिहासिक टीमें

इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी की हुई तारीफ

कासी विश्वनाथन ने टीम के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि धोनी और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मिलकर ऋतुराज को एक शांत और परिपक्व कप्तान के रूप में तैयार किया है। विश्वनाथन के अनुसार ऋतुराज ने कई साल तक धोनी को करीब से देखा है और आने वाले समय में वह टीम को बेहतर तरीके से आगे ले जाएंगे।

ये भी पढ़ें: एलिमिनेटर मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, राजस्थान को दिया बल्लेबाजी का न्योता

रिपोर्ट्स के मुताबिक 44 वर्षीय MS धोनी लंबे समय से पिंडली की चोट से परेशान थे। इसके अलावा उनके अंगूठे में भी दिक्कत थी। यही कारण रहा कि वह पूरे टूर्नामेंट में मैदान पर नहीं उतर सके। हालांकि वह लगातार टीम के साथ जुड़े रहे और ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते नजर आए।

Ms dhoni future csk role kasi viswanathan big statement ipl 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 07:47 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2027
  • MS Dhoni
  • MS Dhoni Retirement
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.