Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KKR के खिलाफ धोनी ने लगाई स्पेशल सेंचुरी, IPL इतिहास में ये बड़ा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

MS Dhoni Special Century: एमएस धोनी आईपीएल में 100 बार नॉट आउट रहने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। 241 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की। जडेजा 80 नॉट आउट पारियों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 08, 2025 | 12:59 PM

एमएस धोनी (सोर्स- एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में बीते बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में बड़े दिनों बाद चेन्नई को जीत मिली। सीएसके ने इस सीजन की तीसरी जीत केकेआर के खिलाफ 2 विकेट से दर्ज की। हालांकि, यह मैच चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बेहद खास बन गया, उन्होंने एक मुकाबले में स्पेशल सेंचुरी लगाई है।

केकेआर के खिलाफ मिली जीत का फायदा चेन्नई को नहीं मिलने वाला है, क्योंकि टीम पहले से ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। लेकिन, सीएसके फैंस को इस जीत से काफी खुशी मिली है। इस मैच में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल में खास शतक दर्ज किया है। हालांकि, मैच में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 17 रन ही बनाए हैं।

एमएस धोनी ने आईपीएल इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह लीग में 100 बार नॉट आउट रहने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने अब तक आईपीएल में 241 पारियां खेली हैं, जिनमें से 100 बार वे नाबाद पवेलियन लौटे हैं। यह उपलब्धि उन्हें आईपीएल के सबसे भरोसेमंद फिनिशर्स में शुमार करती है। इस सूची में दूसरे स्थान पर उनके ही टीम साथी रवींद्र जडेजा हैं, जो 80 बार नॉट आउट रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सड़क पर एक ही बाइक पर दिखे धोनी-कोहली! वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, लेकिन निकली चौंकाने वाली सच्चाई

BCCI से MS Dhoni को मिलती है कितनी पेंशन, गावस्कर-तेंदुलकर को भी मिलते हैं इतने रुपये

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए MS Dhoni, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

झारखंड की ऐतिहासिक जीत के पीछे MS Dhoni का हाथ, पर्दे के पीछे से रणनीति बनाकर टीम को ऐसे दिलाई जीत

🚨 HISTORY CREATED BY MS DHONI. 🚨 – MS Dhoni now has 100 Not Outs in the IPL – most by anyone. 🤯👏 pic.twitter.com/OOrc7dmsId — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 7, 2025

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 179 रन बनाए। केकेआर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। इसके अलावा आंद्रे रसेल ने 38 और मनीष पांडे ने 36 रन बनाए। सीएसके की ओर से गेंदबाजी करते हुए नूर अहमद ने 4 विकेट चटकाए।

भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर अलीम खान का निधन, सामने आई मौत की असली वजह

वहीं 180 रनों का लक्ष्य सीएसके ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। सीएसके की ओर से बल्लेबाजी करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं शिवम दुबे ने 45 रन बनाए। जबकि 4 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए नूर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Ms dhoni became first player in ipl history to remain not out 100 times

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2025 | 12:59 PM

Topics:  

  • MS Dhoni

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.