Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CSK ने टीम से किया बाहर, लेकिन धोनी को कप्तान बनाने में निभाया बड़ा रोल, जानें कौन है वो धाकड़ खिलाड़ी

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के इसलिए कप्तान बने हैं क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हैं, लेकिन क्या आपको पता है उन्हें चोट देने वाला खिलाड़ी कौन है?

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Apr 10, 2025 | 09:55 PM

एमएस धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: अब तक ये खबर आग की तरह फैल गई है कि आईपीएल के 18वें सीजन में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में आ गई है। हालांकि, ये कप्तानी धोनी को इसलिए मिली है कि सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं। लेकिन, धोनी को कप्तानी देने में जिस खिलाड़ी का बड़ा रोल रहा वो खिलाड़ी कोई और है। जिसे सीएसके ने इसी साल टीम से बाहर कर दिया था।

महेंद्र सिंह धोनी इसलिए कप्तान बने हैं क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हैं, लेकिन क्या आपको पता है उन्हें चोट देने वाला खिलाड़ी कौन है? गायकवाड़ की चोट की वजह तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे थे। तुषार देशपांडे पिछले साल तक चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे लेकिन इस बार राजस्थान रॉयल्स ने उन पर दांव लगाया।

तुषार देशपांडे ने 30 मार्च को हुए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को चोटिल कर दिया था। गायकवाड़ शॉर्ट पिच गेंद पर चोटिल हो गए थे। तुषार की गेंद गायकवाड़ की दाहिनी कोहनी पर लगी जिसके बाद उनकी कोहनी में फ्रैक्चर हो गया। हालांकि गायकवाड़ के आउट होने के बाद से ही फैंस तुषार देशपांडे को जमकर कोस रहे हैं। लेकिन, कई फैंस ऐसे भी हैं जो धोनी के कप्तान बनने में उनका रोल सबसे अहम मान रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि जिस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हुए थे, वह मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 रन से गंवा दिया था। हैरान करने वाली बात यह है कि चोट के बावजूद गायकवाड़ ने उस मैच में 63 रन बनाए थे। ऐसे में अब सवाल यह है कि गायकवाड़ को इतनी गंभीर चोट लगने के बावजूद उन्होंने दो और मैच खेले। दिल्ली के खिलाफ वह 5 रन बना पाए थे और पंजाब के खिलाफ वह एक रन बना पाए थे और अब केकेआर के खिलाफ मैच से पहले वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि आईपीएल 2025 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिसमें उसने अपना पहला मैच जीता था लेकिन उसके बाद उसे लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 5 मैचों में सिर्फ एक जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल पॉइंट टेबल में 9वें नंबर पर है।

Ms dhoni became captain of csk because tushar deshpande gave injury to ruturaj gaikwad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2025 | 09:44 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • IPL
  • MS Dhoni
  • Ruturaj Gaikwad
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

बिक जाएगी RCB! विराट कोहली की टीम पर बड़े कारोबारियों नजर, 2 अरब डॉलर में हो सकती है डील

2

पैरा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स में रुज्दी ने रचा इतिहास, शॉटपुट में जीता लगातार छठा स्वर्ण पदक

3

मिथुन मन्हास बने BCCI के नए अध्यक्ष, राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष तो सैकिया को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी

4

शीतल देवी ने रचा इतिहास, 18 साल की उम्र में जीता गोल्ड, वर्ल्ड पैरा आर्चरी में किया बड़ा कारनामा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.