‘तीन साल का इंतजार…’ रिंकू सिंह के साथ सगाई के बाद सांसद प्रिया सरोज ने अपने रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा
समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सगाई कर ली है और उनकी शादी 18 नवंबर को तय हुई है। सगाई के बाद प्रिया सरोज ने एक पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
लखनऊ: क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने 8 जून को लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में सगाई की। सगाई के वक्त ही प्रिया भावुक हो गई थी। सगाई के बाद प्रिया ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया। जो तेजी से वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि वो इस पल का तीन साल से इंतजार कर रहीं थी।
सरोज ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा कि यह दिन हमारे दिलों में बहुत समय से बसा हुआ है, लगभग तीन साल से और इंतजार का हर पल सार्थक रहा। सगाई हो गई – पूरे दिल से और हमेशा के लिए साथ रहने के लिए। प्रिया सरोज के इस पोस्ट ने बता दिया कि वो और रिंकू सिंह पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं।
This day has been in our hearts for so long – almost three years – and the wait was worth every second🫶 Engaged – with full hearts and a forever to go.💍❤️ pic.twitter.com/kEvWsaSUu5 — Priya Saroj (@PriyaSarojMP) June 8, 2025
सम्बंधित ख़बरें
भाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
रिंकू सिंह के साथ AI फोटो वायरल होने पर भड़क उठीं सांसद प्रिया सरोज, 2 BJP नेताओं पर ठोंकी FIR
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
अखिलेश यादव माफी मांगें! ब्राह्मणों के अपमान पर भड़कीं मायावती, चुप्पी पर उठाए सवाल, यूपी की राजनीति में भूचाल
सगाई धूम-धाम से हुई। वहीं दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होने वाली है। सगाई के दौरान रिंकू और प्रिया के परिवारों के अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां समारोह में शामिल हुईं। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी दंपति को अपनी शुभकामनाएं दीं।
रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर
अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू सिंह ने भारत के लिए दो वनडे और 33 टी20 मैच खेले हैं और आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख सदस्य हैं। आईपीएल 2024 में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे थे। उसके बाद उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया गया। रिंकू सिंह को 13 करोड़ देकर केकेआर ने रिटेन किया था।
सपा से सांसद है प्रिया सरोज
वहीं 26 वर्षीय सरोज जौनपुर के मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली बार सांसद हैं। सरोज पेशे से वकील हैं और अपनी कानूनी विशेषज्ञता और युवा जोश के लिए जानी जाती हैं। वह भारत की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के करखियांव गांव की रहने वाली सरोज ने अपने पिता के राजनीतिक पदचिन्हों पर चलते हुए राजनीति में कदम रखा है।
उनके पिता तुफ़ानी सरोज, उत्तर प्रदेश के केराकत से तीन बार के सांसद और वर्तमान विधायक हैं। सरोज ने अपना राजनीतिक करियर 2024 में शुरू किया जब वह मछलीशहर से सांसद चुनी गईं और उन्होंने भाजपा के दिग्गज बीपी सरोज को 35,000 से अधिक मतों से हराया।
