T20 World Cup: भारत के खिलाफ खेलेगा पाकिस्तान? ICC के सामने रखी नई मांग, फिर दिखेगी रोमांचक राइवलरी!
Pakistan Cricket Board के चीफ मोहसिन नकवी ने आईसीसी की मांग की है कि पाकिस्तान को ज्यादा फंड मिलना चाहिए। साथ ही भारतीय टीम के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट बहाल करने और हाथ मिलाने की अपील की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan Will Play against India: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत आज 7 फरवरी से हो गई है। इस टूर्नामेंट के शुरुआत होते ही भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर विवाद जल्द सुलझने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से सालाना फंडिंग में बढ़ोतरी की मांग कर सकता है।
रविवार को पाकिस्तानी सरकार ने घोषणा की थी कि उसकी टीम 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-स्टेज मैच नहीं खेलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कदम से वर्ल्ड क्रिकेट को 250 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो सकता है।
पाकिस्तान ने की ज्यादा फंडिंग की मांग
सूत्र ने ‘टेलीकॉमएशियाडॉटनेट’ को बताया, “पाकिस्तान के कड़े रुख ने उन्हें कुछ चीजों के लिए मोलभाव करने की बेहतर स्थिति में ला दिया है, जो पिछले कई वर्षों से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग रही है। चूंकि, पाकिस्तान सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले मैच में एक अहम हिस्सा है, इसलिए उन्हें ज्यादा फंडिंग मिलनी चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान को सालाना आईसीसी पूल से 34.5 मिलियन डॉलर मिलते हैं। पाकिस्तान इस मामले में भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद चौथे नंबर पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने भी पाकिस्तान को अपना रुख बदलने की अपील की है। सह-मेजबान होने के नाते उन्हें बड़ी संख्या में भारतीय फैंस के कोलंबो आने और मैच के गेट मनी से विदेशी मुद्रा में बड़ा नुकसान हो सकता है।
द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेलने की भी रखी मांग
सूत्र ने कहा, “रेवेन्यू बढ़ाने के अलावा, पाकिस्तान आईसीसी को क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ बातचीत करने के लिए भी मनाने की कोशिश कर रहा है ताकि द्विपक्षीय संबंध फिर से शुरू हो सकें, जिसे फिर से शुरू करना मुश्किल होगा क्योंकि पूरी सीरीज न खेलना सरकार का फैसला है। बीसीसीआई का इसमें कोई हाथ नहीं है।”
हाथ मिलाने पर भी जोर देगा पाकिस्तान
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है, “जब तक भारत सरकार इन संबंधों को मंजूरी नहीं देती, तब तक द्विपक्षीय सीरीज के फिर से शुरू होने की कोई संभावना नहीं है। पाकिस्तान यह भी कह सकता है कि भारतीय खिलाड़ियों को खेल की नैतिक जरूरतों का पालन करना चाहिए और खेल की भावना को बनाए रखने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना चाहिए, जिस पर आईसीसी ने हमेशा जोर दिया है।”
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: आज अपने अभियान का आगाज करेगी टीम इंडिया, USA से होगी भिड़ंत, जानें मैच की हर छोटी-बड़ी डिटेल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मध्यस्थों को संकेत दिया है कि अगर उनकी मांगें मान ली जाती हैं तो वे पाकिस्तान सरकार को मना लेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी के साथ बैकडोर बातचीत कर रहा है, जिसमें सिंगापुर क्रिकेट एसोसिएशन के इमरान ख्वाजा और ओमान के पंकज खिमजी मध्यस्थ के तौर पर शामिल हैं। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा रेवेन्यू जेनरेट करने वाले मैच को आगे बढ़ाने के लिए अब एक समाधान नजर आ रहा है।
