-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Team India Vs Usa T20 World Cup 2026 Details Squad Timings
T20 World Cup: आज अपने अभियान का आगाज करेगी टीम इंडिया, USA से होगी भिड़ंत, जानें मैच की हर छोटी-बड़ी डिटेल
- Written By: अक्षय साहू
T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत टी20 खिताब बचाने उतरेगा। अमेरिका के खिलाफ वानखेड़े में मुकाबला सिर्फ शुरुआत नहीं, बल्कि दोनों टीमों के इरादों का ऐलान होगा।

टी-20 वर्ल्ड कप में आज अपना पहला मैच खेलने उतरेगा भारत (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs USA T20 World Cup: दो साल पहले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने करिश्माई कैच लपककर भारत को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब वही सूर्यकुमार यादव कप्तान के रूप में टीम इंडिया का नेतृत्व करते हुए टी20 खिताब बचाने के मिशन पर उतरेंगे। आज अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से भारत अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
इस मैच को मजाकिया अंदाज में ‘आधार कार्ड बनाम ग्रीन कार्ड’ कहा जा रहा है, क्योंकि अमेरिकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत में क्रिकेट की बुनियादी शिक्षा ली है। हालांकि, उलटफेर करने में सक्षम इस अमेरिकी टीम को हल्के में लेने की गलती भारतीय टीम नहीं करेगी। शनिवार शाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला सिर्फ टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत नहीं, बल्कि दोनों टीमों के इरादों का ऐलान होगा जहां भारत अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगा, वहीं अमेरिका यह साबित करने उतरेगा कि उसकी मौजूदगी संयोग नहीं है।
बल्लेबाजी में भारत की बादशाहत कायम
टी20 वह फॉर्मेट बन चुका है जिसमें भारत सबसे सहज, संतुलित और आत्मविश्वासी नजर आता है। यह टीम टी20 को सिर्फ खेलती नहीं, बल्कि नियंत्रित करती है। भारतीय बल्लेबाजी क्रम किसी तय स्क्रिप्ट पर नहीं चलता जरूरत पड़ने पर मध्य ओवरों में संयम और अंतिम ओवरों में आक्रामकता, हर परिस्थिति के लिए टीम के पास जवाब मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
हम झुके नहीं, हम रुके नहीं… एजीएम 2026 में विरोधियों पर जमकर बरसे गौतम अदाणी, किया ये बड़ा ऐलान
BRICS Meeting India: डोभाल ने चीन को दिया कड़ा सन्देश, कहा- ‘रिश्तों को बढ़ाना है तो कोर हितों का करो सम्मान’
Explainer: शिप रीसाइक्लिंग का किंग बना भारत, जानिए कैसे समुद्र का कबाड़ बना देश के लिए ‘सोना’ जितना कीमती?
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
आंकड़े भी इसी आत्मविश्वास की गवाही देते हैं। 6 फरवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 195, हार्दिक पंड्या का 168 और सूर्यकुमार यादव का 157 रहा है। वहीं वापसी के बाद ईशान किशन ने भी गहरा प्रभाव छोड़ा है चार मैचों में 231 के स्ट्राइक रेट से 215 रन।
पावरप्ले में अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी भारत की बड़ी ताकत है, जबकि मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या जैसे भरोसेमंद नाम मौजूद हैं। रिंकू सिंह जैसे फिनिशर की मौजूदगी आखिरी ओवरों में भारत को निर्णायक बढ़त दिलाती है।
बुमराह के लीडरशिप में गेंदबाजी खतरनाक
गेंदबाजी में भारत का सबसे बड़ा हथियार जसप्रीत बुमराह हैं, जिनकी टी20 वर्ल्ड कप में इकॉनमी 5.44 रही है और वे अब तक 26 विकेट ले चुके हैं। उन्हें अर्शदीप सिंह का अच्छा साथ मिलेगा, जिनके नाम 27 वर्ल्ड कप विकेट हैं। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव प्रभावी विकल्प हैं पिछले एक साल में दोनों ने क्रमशः 26 और 25 विकेट चटकाए हैं।
अमेरिका को कमजोर समझना भूल
वैश्विक मंच पर अमेरिकी टीम भले ही नई हो, लेकिन उसे कमजोर आंकना भूल होगी। कप्तान मोनांक पटेल ने पिछले एक साल में टी20 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 365 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। साइतेजा मुक्कमाला और मिलिंद कुमार ने मध्यक्रम में टीम को स्थिरता दी है।
भारतीय हालात से परिचित शुभम रंजने और हरमीत सिंह टीम की ताकत बढ़ाते हैं। गेंदबाजी में सौरभ नेत्रवलकर अमेरिका के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं (40 विकेट, इकॉनमी 6.85), जबकि अली खान डेथ ओवरों में अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को चुनौती देते हैं।
आमने-सामने के आंकड़े
- कुल मैच: 1
- भारत जीता: 1
- अमेरिका जीता: 0
मोनांक पटेल को टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन पूरे करने के लिए 80 रन की जरूरत है। भारत ने 29 जून 2024 को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से अब तक खेली गई सभी 8 द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती हैं।
यह भी पढ़ें: 14 साल का लड़का और एक जिद्दी बाप! समस्तीपुर की तंग गलियों से निकलकर कैसे विश्व विजेता बना वैभव सूर्यवंशी?
संभावित प्लेइंग XI
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
अमेरिका: आंद्रिस गौस, साइतेजा मुक्कमाला, शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, शाडले वान शाकविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर
Team india vs usa t20 world cup 2026 details squad timings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gadchiroli: गोंडवाना यूनिवर्सिटी अपडेट: कुलपति डॉ. प्रशांत बोकारे के नेतृत्व में ‘वैद्य चिकित्सालय’ शुरू
Jun 24, 2026 | 06:10 PMSimhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
Jun 24, 2026 | 06:06 PMजब बैल की पीठ पर सवार होकर तहसील कार्यालय पहुंचा किसान! अनोखे विरोध का यह VIDEO देख चौंक गए नेटिजेन्स
Jun 24, 2026 | 06:05 PMICC Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे; ईशान किशन को भी बड़ा फायदा
Jun 24, 2026 | 06:01 PMआगरा के कोचिंग सेंटर बन रहे हैं ‘लाक्षागृह’? दमकल विभाग की जांच में खुली सुरक्षा इंतजामों की पोल
Jun 24, 2026 | 05:59 PMWater Crisis: हाडशी में पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
Jun 24, 2026 | 05:59 PMनागपुर पुलिस अलर्ट: ऑपरेशन थंडर 2.0 की समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन
Jun 24, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














