T20 World Cup के बहाने PAK की ‘ब्लैकमेलिंग’! बांग्लादेश के बाद मोहसिन नकवी का ड्रामा शुरू, कर दिया ये ऐलान
T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश बाहर हो गई है और उसकी जगह स्कॉटलैंड को एंट्री मिली है। वहीं पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के बयान से नया बवाल खड़ा हो गया है।
- Written By: संजय बिष्ट
मोहसिन नकवी और बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan T20 World Cup 2026 Controversy: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक बार फिर क्रिकेट की राजनीति सुर्खयों में है। बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को उसकी जगह शामिल किया है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी के बयान ने पूरे मामले को और ज्यादा गर्मा दिया है। नकवी ने पाकिस्तान की उपलब्धता को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे आईसीसी और क्रिकेट फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है।
बांग्लादेश के हटने से बदला समीकरण
दरअसल, भारत में भारी विरोध के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया गया था। इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड नाराज हो गया। इसके बाद बीसीबी ने भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने से इनकार कर दिया। आईसीसी ने बांग्लादेश को समझाने की कोशिश की और भारत में ही खेलने का प्रस्ताव दिया, लेकिन बांग्लादेश ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद आईसीसी ने तुरंत कदम उठाते हुए स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया।
पाकिस्तान ने शुरू किया नया ड्रामा
बांग्लादेश के बाहर होते ही पाकिस्तान ने भी अपने सुर बदल लिए। 24 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार यह तय करती है कि टीम को वर्ल्ड कप नहीं खेलना है, तो आईसीसी 22वीं टीम को शामिल कर सकती है। नकवी ने साफ किया कि यह फैसला पूरी तरह पाकिस्तान सरकार के हाथ में है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के विदेश दौरे से लौटने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पाकिस्तान टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
RCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर
DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पावरप्ले में बनाया अब तक का सबसे छोटा स्कोर
महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज
PCB chairman Mohsin Naqvi responded to Pakistan’s participation in the #T20WorldCup and Bangladesh’s unfair treatment by ICC.#Cricket | #Pakistan | #MohsinNaqvi | #Lahore | #Bangladesh pic.twitter.com/uaPdH87SO3 — Khel Shel (@khelshel) January 24, 2026
श्रीलंका में खेलेगा पाकिस्तान
हालांकि, मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा। पाकिस्तान टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 10 फरवरी को उसका सामना यूएसए से होगा। सबसे ज्यादा चर्चा 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले की है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी। वहीं, पाकिस्तान अपना आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगा।
ये भी पढ़ें: लाइव कैमरे पर भिड़ गए हार्दिक पांड्या और मुरली कार्तिक! तीखी बहस का VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पाकिस्तान और बांग्लादेश के इस रवैये से आईसीसी के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। लगातार बदलते बयानों और राजनीतिक दबावों के कारण टूर्नामेंट की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान सरकार क्या फैसला लेती है और क्या टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह विवाद थमता है या और बढ़ता है।
