DSP साहब को हिटमैन का खास तोहफा…हीरे की अंगूठी पाकर चमकी सिराज की मुस्कान, BCCI ने शेयर किया वीडियो
बोर्ड ने फरवरी 2025 में नमन अवॉर्ड्स के दौरान चैंपियन खिलाड़ियों को हीरे की अंगूठी गिफ्ट की थी। उस फंक्शन में सिराज मौजूद नहीं थे। इसी वजह से अब रोहित ने सिराज को वो अंगूठी सौंपी है।
- Written By: मृणाल पाठक
मोहम्मद सिराज को रोहित शर्मा (सोर्स- वीडियो)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला आज 6 मई को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होगी। इस मैच से पहले GT के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को खास तोहफा मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को एक खास वीडियो शेयर किया।
वीडियो में रोहित शर्मा सिराज को हीरे की अंगूठी सौंपते नजर आए। आपके मन में सवाल होगा कि सिराज को इतना कीमती तोहफा क्यों मिला? दरअसल, रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीता था। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम को BCCI ने हीरे की अंगूठी देकर सम्मानित किया।
बोर्ड ने फरवरी 2025 में नमन अवॉर्ड्स के दौरान चैंपियन खिलाड़ियों को हीरे की अंगूठी गिफ्ट की थी। उस फंक्शन में सिराज मौजूद नहीं थे। ऐसे में अब सिराज को भारतीय कप्तान रोहित ने अंगूठी सौंपी है। अंगूठी देते हुए रोहित ने कहा कि फंक्शन में सिराज की कमी खली। मुझे यह खास अंगूठी देते हुए गर्व हो रहा है, जो हम सभी के लिए बनाई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩 𝙩𝙤 𝘾𝙝𝙚𝙧𝙞𝙨𝙝 👏@mdsirajofficial receives a special ring from #TeamIndia Captain @ImRo45 for his impactful contributions in the team’s victorious ICC Men’s T20 World Cup 2024 campaign 💍@Dream11 pic.twitter.com/dHSnS4mwu1 — BCCI (@BCCI) May 5, 2025
अंगूठी पाकर सिराज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “चैंपियन।” आपको बता दें कि रोहित की अगुआई में भारत ने टी20 विश्व कप जीतकर 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया। रोहित ब्रिगेड ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया। भारत ने बारबाडोस के मैदान पर 176/7 का स्कोर बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 169/8 पर रोक दिया।
लगातार छह जीत के साथ शानदार फॉर्म में चल रही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ने वाले हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। फिलहाल दोनों के 14-14 अंक हैं। मुंबई इंडियंस ने 11 में से 7 मुकाबले जीते हैं और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस ने 10 में से 7 जीत दर्ज कर चौथे स्थान पर जगह बनाई है।
