Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ranji Trophy: ’22 गज को छोड़ो…’, फाइनल से पहले मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों को दी खास सलाह

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार पहुंची। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने फाइनल से पहले गेंदबाजों को स्टंप पर फोकस करने की सलाह दी।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 20, 2026 | 05:14 PM

मोहम्मद शमी जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mohammed Shami’s message to J&K bowlers: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाजों को एक अहम सलाह दी है। सेमीफाइनल में बंगाल को हराकर जम्मू-कश्मीर ने पहली बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई है।

बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शमी जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों को फाइनल मैच के लिए सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। शमी ने वीडियो में कहा, “स्विंग, लेंथ, तेज गेंद कैसे डालनी है और कौन सी बॉल फेंकनी है, यह सब कुछ भूल जाओ। 22 गज की पिच को भूल जाओ और सिर्फ स्टंप पर फोकस करो। इसके अलावा बाकी सभी चीजों को छोड़ दो। कहां क्या हो रहा है इसकी चिंता मत करो।”

𝗟𝗲𝗮𝗿𝗻𝗶𝗻𝗴 & 𝘀𝗵𝗮𝗿𝗶𝗻𝗴 𝗲𝘅𝗽𝗲𝗿𝗶𝗲𝗻𝗰𝗲𝘀 𝗱𝗼𝗲𝘀𝗻'𝘁 𝘀𝘁𝗼𝗽 ✨ Mohd. Shami, J&K, and the beautiful game ❤️#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/HpoSJ909Ux — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 20, 2026

सम्बंधित ख़बरें

KL राहुल की टीम फाइनल में पहुंची, ड्रॉ के बावजूद पक्की हुई जगह, खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर से होगी भिड़ंत

वो खिलाड़ी जिसने खुद को मीडियम पेसर मानने से किया इनकार, जानें कैसे बन गए भारत का तेज गेंदबाज

‘आप सभी ने स्वर्णिम अध्याय लिख डाला’, जम्मू-कश्मीर की टीम ने रचा इतिहास; तो महबूबा मुफ्ती ने दी बधाई

Ranji Trophy: ‘उम्मीद है कि J&K के खिलाड़ी…’ फाइनल में पहुंचने पर जम्मू-कश्मीर के CM बड़ा बयान

शमी ने आकिब नबी को दी कुछ अहम सलाह

शमी वीडियो में खासतौर पर आकिब नबी डार के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दिए। जम्मू-कश्मीर को पहली बार फाइनल तक पहुंचाने में आकिब नबी का रोल काफी अहम रहा है। बंगाल के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में आकिब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में कुल 9 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाफ भी आकिब ने 12 विकेट निकाले थे।

पहली पारी में बढ़त के बाद भी हारी बंगाल की टीम

सेमीफाइनल मैच में बंगाल ने पहली पारी में 328 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 302 रन बनाए थे। टीम की तरफ से अब्दुल समद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, कप्तान पारस डोगरा ने 58 रनों का योगदान दिया था।

यह भी पढे़ं: T20 WC Super-8: भारत के ग्रुप में शामिल हुई दुनिया की सबसे खतरनाक टीमें, अब होगा ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ का असली घमासान

हालांकि, दूसरी पारी में आकिब नबी और सुनील कुमार की जोड़ी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बंगाल की पूरी टीम को महज 99 रनों पर समेट दिया था। आकिब और सुनील ने चार-चार विकेट चटकाए थे। जम्मू-कश्मीर ने 126 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। टीम की ओर से वंशज शर्मा 43 रन बनाकर नाबाद रहे थे, तो अब्दुल समद ने 27 गेंदों में 30 रन बनाए थे।

Mohammed shami give message to jammu kashmir bowlers ahead of ranji trophy final vs karnataka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2026 | 05:12 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Domestic Cricket
  • Jammu Kashmir
  • Mohammed Shami
  • Ranji Trophy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.