अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले नहीं भूले ये दस्तावेज, वरना पड़ सकता है लौटना, पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस
Amarnath Yatra Advisory: अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए जेके पुलिस की एडवाइजरी। बिना रजिस्ट्रेशन श्रीनगर जाने की अनुमति नहीं। यात्री और पर्यटक जरूरी दस्तावेज साथ रखें।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अमरनाथ यात्रा (Image- IANS)
Amarnath Yatra Registration Advisory: घाटी में जारी श्री अमरनाथ जी यात्रा को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यात्रियों और पर्यटकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने श्रीनगर जाने वाले लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान आसान आवाजाही और सुरक्षा जांच के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें।
एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले अमरनाथ यात्रियों को श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
चेकपोस्ट पर दिखानी होगी रजिस्ट्रेशन स्लिप
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि पंजीकृत यात्रियों को सभी पुलिस चेकपॉइंट पर जांच के दौरान अपनी यात्रा रजिस्ट्रेशन स्लिप तैयार रखनी होगी। वहीं, श्रीनगर आने वाले पर्यटकों को अपनी होटल बुकिंग की रसीद या अन्य ठहराव संबंधी दस्तावेज भी साथ रखने की सलाह दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
अमरनाथ यात्रा में CRPF की नई पहल, “मे आई हेल्प यू” डेस्क पर महिला जवान बनीं श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा सहारा
तीन दिन में 56 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, लेकिन इन श्रद्धालुओं को करना होगा इंतजार
‘परिंदा भी पर नहीं मार सकता’, अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था की जमकर की तारीफ
पुलिस के मुताबिक, इस विशेष जांच अभियान का उद्देश्य श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करना है।
एडवाइजरी में जारी किए गए 10 अहम दिशा-निर्देश
श्रद्धालुओं के लिए जारी की गई एडवाइजरी में 10 महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं-
- सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार प्रतिदिन सीमित संख्या में ही यात्रियों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
- जम्मू-कश्मीर आने से पहले सभी श्रद्धालु अपना एडवांस रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से पूरा करें।
- तत्काल (ऑन-द-स्पॉट) रजिस्ट्रेशन की सुविधा बेहद सीमित है और यह केवल उपलब्धता पर निर्भर करेगी।
- बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालु अपनी निर्धारित तिथि का इंतजार करें और उसी दिन यात्रा करें।
- रजिस्टर्ड यात्री केवल अपनी आवंटित यात्रा तिथि पर ही यात्रा करें।
- समय से पहले पहुंचने पर भी निर्धारित तारीख से पहले यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।
- जम्मू-कश्मीर में मौजूद बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालु धैर्य बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
- हर पंजीकृत यात्री को तय प्रक्रिया और प्रतिदिन निर्धारित क्षमता के अनुसार यात्रा का अवसर मिलेगा।
- यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
- नियमों का पालन करें, सुरक्षा का सम्मान करें और धैर्य रखें, ताकि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम और सफल हो सके।
यह भी पढ़ें- तीन दिन में 56 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, लेकिन इन श्रद्धालुओं को करना होगा इंतजार
पुलिस ने सभी यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे जरूरी दस्तावेज साथ रखें और चेकपॉइंट पर तैनात पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें। साथ ही लोगों से जिम्मेदारी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाने का आग्रह किया गया है, ताकि श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 सुरक्षित, व्यवस्थित और बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
