- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sai Kishore Reaches England To Play County Cricket
सीरीज के बीच इंग्लैंड में भारत के खिलाड़ी की एंट्री, दो टेस्ट में दिखाएगा दम!
भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के बीच हिंदुस्तान के एक अन्य खिलाड़ी ने इंग्लिश धरती पर कदम रख दिया है। उनकी टीम के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट में इसके बारे में जानकारी शेयर की गई।
- Written By: संजय बिष्ट

टेस्ट सीरीज के बीच इंग्लैंड पहुंचा भारत का खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
मौजूदा वक्त में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस दौरान इंग्लैंड की टीम 2-1 के अंतर से आगे चल रही है। दूसरी तरफ भारत की महिला टीम और अंडर 19 टीम भी इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले खेल रहे हैं। इसी बीच भारत के एक और खिलाड़ी ने इंग्लैंड में एंट्री कर ली है।
दरअसल, हम गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिन गेंदबाज साई किशोर की बात कर रहे हैं। वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं बल्कि काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंचे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भारत के ईशान किशन, युजवेंद्र चहल और खलील अहमद जैसे खिलाड़ी भी काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं।
इंग्लैंड पहुंचे साई किशोर
आईपीएल 2025 में साई किशोर ने गुजरात टाइटंस के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था। इस टीम के लिए वो पिछले साल से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा वो तमिलनाडू प्रीमियर लीग में भी खेलते हुए दिखाई देते हैं। अब वो इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इस दौरान साई किशोर काउंटी चैंपियनशिप में अपना जलावा दिखाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि उन्होंने सरे टीम के साथ 2 मुकाबलों के लिए करार किया है। इस बात की जानकारी सरे ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी।
सम्बंधित ख़बरें
बीच IPL हैदराबाद ने वैभव सूर्यवंशी के दोस्त को टीम में किया शामिल, जानें कौन हैं आरएस अंबरीश
श्रीलंका के क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत! नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, अंडर-19 के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
इस दौरान सरे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साई किशोर की तस्वीर साझा की। इस दौरान उन्होंने लिखा है कि “हैलो @saik_99…सरे में आपका स्वागत है।” खबर है कि जुलाई महीने के अंत में सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। साई यहां पहला मुकाबला 22 से 25 जुलाई तक जबकि दूसरा मुकाबला 29 जुलाई से 1 अगस्त तक खेलेंगे।
Hey, @saik_99. 👋 Welcome to Surrey! 🪶 🤎 | #SurreyCricket pic.twitter.com/Y822NvL4Yt — Surrey Cricket (@surreycricket) July 15, 2025
ये भी पढ़ें: भारत की धाकड़ बल्लेबाज जलावा, टॉप-10 में की वापसी, ICC रैंकिंग लिस्ट हुई जारी
सरे ने साई किशोर को उनके फर्स्ट क्लास के शानदार प्रदर्शन के बाद अपनी टीम में शामिल किया है। साई किशोर ने अब तक कुल 46 फर्स्ट क्लास के मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 192 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। पिछले सीजन में उन्होंने तमिलनाडू से रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। इस दौरान साई ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। यही कारण था कि टूर्नामेट में तमिलनाडू की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर पूरा कर लिया। इस सीजन में साई किशोर ने 53 विकेट अपने नाम किए थे।
Sai kishore reaches england to play county cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
9 मई को National Lok Adalat, संपत्ति और जल कर के सरचार्ज में 100% तक की दी जा रही छूट
May 06, 2026 | 02:17 PMरेत माफिया पर सख्ती की मांग, नागपुर में शिवसेना का RTOपर हल्लाबोल; भ्रष्टाचार पर उठे बड़े सवाल
May 06, 2026 | 02:12 PMसह्याद्रि टाइगर कॉरिडोर पर बवाल: 550 गांवों के अस्तित्व पर संकट, पालकमंत्री आबिटकर ने दिए कड़े निर्देश
May 06, 2026 | 02:10 PM‘सनातन और हिंदू धर्म अलग हैं’, सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई का तीखा पलटवार
May 06, 2026 | 02:09 PMKandivali Property Fraud: बिना मालिक की अनुमति बेचा फ्लैट, महिला शिक्षिका से धोखाधड़ी का मामला उजागर
May 06, 2026 | 02:08 PMभारत ने क्यों चुकाई पाकिस्तान को सिंधु जल संधि की कीमत? समझौते की 5 शर्तों जिसनें बांधे दिल्ली के हाथ
May 06, 2026 | 02:06 PMMedicines Buffer Stock: मानसून से पहले स्वास्थ्य अलर्ट; दुर्गम गांवों के लिए दवाओं का बफर स्टॉक अनिवार्य
May 06, 2026 | 02:05 PMवीडियो गैलरी

100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM














