Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टॉस और प्रेजेंटेशन के लिए ही कप्तान हूं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद मोहम्मद रिजवान ने किया बड़ा खुलासा

मोहम्मद रिजवान ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि मेरे लिए यह खास पल है, पूरा देश आज बहुत खुश होगा। पिछले कुछ सालों में हम उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए हैं। मैं सिर्फ टॉस और प्रेजेंटेशन के लिए कप्तान हूं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 10, 2024 | 04:32 PM

मोहम्मद रिजवान (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे है तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने यह मुकाबला जीतकर सीरीज को भी जीत लिया है। मोहम्मद रिजवान दूसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जाकर वनडे सीरीज जीती है। सीरीज जीतने के बाद उन्होंने कहा कि वो सिर्फ टॉस और पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के लिए ही कप्तान है। मोहम्मद रिजवान को इस सीरीज से पहले कप्तान बनाया गया था। पाकिस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया और 22 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सीरीज जीतने में सफल रहा।

मोहम्मद रिजवान ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि मेरे लिए यह खास पल है, पूरा देश आज बहुत खुश होगा। पिछले कुछ सालों में हम उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए हैं। मैं सिर्फ टॉस और प्रेजेंटेशन के लिए कप्तान हूं। हर कोई मुझे फील्ड में, बैटिंग ग्रुप और बॉलिंग ग्रुप के बारे में सुझाव दे सकता है। इस सीरीज के जीत में सारा श्रेय गेंदबाजों को जाता है, ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना आसान नहीं है। चीजें उनके अनुकूल रहती है, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही हमारे ओपनर ने भी शानदार पारी खेली। उनके बदौलत लक्ष्य का आसानी से प्राप्त कर लिया।

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन के पास है गोल्डन चांस, आज के मैच में किया ये कारनामा तो टी20 इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा नाम

सम्बंधित ख़बरें

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिली फेलोशिप! शोधार्थियों ने वर्धा विश्वविद्यालय पर लगाए गंभीर आरोप

प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तान की कूटनीति को बताया ‘जीरो’, एस. जयशंकर के बयान का किया समर्थन; कही बड़ी बात

गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी Shubman Gill को लगा झटका, BCCI ने इस मामले में लगाया जुर्माना

Rashi Lucky Numbers: राशि के अनुसार जानिए अपना लकी नंबर, खुल जाएगा किस्मत का ताला!

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने फैंस को लेकर कहा कि वो नतीजों की परवाह नहीं करते है, लेकिन घर पर लोग हमेशा हमारे साथ हैं और इस जीत को उन्हें समर्पित करना चाहता हूं। पाकिस्तान की टीम पिछले कुछ समय से सभी फॉर्मेट में साधारण प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन अब पाकिस्तान की टीम ने पिछले 5 में से 4 मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही लगातार दो सीरीज भी जीत चुकी है।

वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान को अब तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया में ही खेली जाएगी। इसके बाद जिम्बाब्वे के दौरे पर पाकिस्तान को जाना है। लेकिन इन तीन टी20 मैचों के बाद। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बहुत अहम होने वाली है।

यह भी पढ़ें: रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने रचा इतिहास, 22 साल बाद कंगारुओं को उनके घर में दी मात, 2-1 से जीती सीरीज

Mohammad rizwan says i am the captain only for toss and presentation after win odi series against australia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2024 | 04:32 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.