-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sanju Samson Have Chance To Create Record In T20 Cricket After Hit Century In 2nd T20 Against South Africa
संजू सैमसन के पास है गोल्डन चांस, आज के मैच में किया ये कारनामा तो टी20 इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा नाम
- Written By: मृणाल पाठक
संजू सैमसन अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शतक जड़ देते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में इतिहास रच देंगे। वह लगातार तीन मुकाबलों में शतक जड़ने वाले इकलौते खिलाड़ी हो जाएंगे।

संजू सैमसन (सौजन्यः एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय टीम इस समय साउठ अफ्रीका दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। आज 10 नवंबर को दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें भारतीय सीरीज मजबूत बढ़त हासिल करने की कोशिश में रहेगी। वहीं भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के पास इस मैच में इतिहास रचने का मौका है।
दरअसल, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। वह टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके शतक भी जड़ा था। जिसके बाद अब दूसरे टी20 मैच में उनके पास इतिहास रचने का मौका है। अगर वह इस मैच में भी शतक जड़ देते हैं तो वह लगातार तीन मुकाबलों में शतक जड़ने वाले इकलौते खिलाड़ी हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- श्रीलंका में टी20 के नए किंग बने कुशल परेरा, तिलकरत्ने दिलशान को पछाड़ते हुए गढ़ दिया ये कीर्तिमान
सम्बंधित ख़बरें
IND vs SA: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका में अग्निपरीक्षा, 17 अप्रैल से 5 टी20 मैच, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IND-W vs SA-W: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस उभरती हुई स्टार को पहली बार मिला मौका
IND vs SA: बीच मैदान पर फैंस से उलझे ट्रिस्टन स्टब्स, तीखी नोकझोंक वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया हारी, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने बना डाला ये महारिकॉर्ड
संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ 111 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनकी अच्छी बल्लेबाजी जारी रही और उन्होंने 107 रन बनाए। इस तरह वह भारत के लिए लगातार दो टी20 मैचों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू शतक लगाकर क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लेंगे, क्योंकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अब तक कोई भी बल्लेबाज लगातार तीन शतक नहीं लगा पाया है।
जानकारी के लिए बता दें कि संजू सैमसन ने साल 2015 में भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। तब से अब तक उन्होंने टीम के लिए 34 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 701 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 111 रन रहा है। वहीं, वह 16 वनडे मैच भी खेल रहे हैं। ओवरऑल टी20 क्रिकेट पर नजर डालें तो संजू के नाम 7048 रन हैं। लेकिन उनके फैंस का मानना है कि संजू के साथ कई बार नाइंसाफी हुई है। उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाता है। लेकिन अब उनके फॉर्म से उन्होंने लगभग अपनी जगह बना ली है।
Sanju samson have chance to create record in t20 cricket after hit century in 2nd t20 against south africa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














